भारत
New Parliament Inauguration Schedule: देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है. करीब तीन साल में तैयार हुई यह बिल्डिंग कई तरह से बहुत खास है. आइये जानते हैं उद्घाटन का पूरा शेड्यूल.
डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. इसका शेड्यूल सामने आ गया है. उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए इसे पारंपरिक वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार दो चरणों में संपन्न किया जाएगा. पहले चरण में सुबह 7.30 बजे से हवन पूजन का कार्यक्रम शुरू होगा, जो करीब 8:30 बजे तक चलेगा. संसद में गांधी प्रतिमा के पास एक पंडाल लगाया जाएगा. इस पूजा में पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे.
इसके बाद करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पीएम मोदी लोकसभा कक्ष में औपचारिक उद्घाटन करेंगे. यहां शैव संप्रदाय के महायाजक प्रधानमंत्री को राजदंड सेंगोल सौंपेंगे. इस ऐतिहासिक सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा. अगस्त 1947 में सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दिया गया ये रस्मी राजदंड इलाहाबाद संग्रहालय की नेहरू दीर्घा में रखा गया था.
ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिले अधीनम महंत, नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले सौंपा सेंगोल
करीब सुबह 9.30 बजे शंकराचार्य सहित कई बड़े विद्वान पंडित और साधु संत प्रार्थना कराएंगे. पूजा के बाद गणमान्य लोग नए संसद भवन में लोकसभा के कक्ष और राज्यसभा कक्ष के परिसर का निरीक्षण करेंगे. पूजा और हवन होने के बाद दूसरा चरण सुबह 11 बजे से शुरू होगा. पीएम मोदी सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान के गायन होगा. इस चरण में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ेंगे. राज्यसभा के सभापति, जगदीप धनखड़ की ओर से एक लिखित बधाई संदेश भी पढ़ा जाएगा.
टेंटेटिव शेड्यूल- दूसरा चरण में क्या-क्या होगा कार्यक्रम?
ये भी पढ़ें- तेलंगाना के सीएम ने PM मोदी को कहा 'माफी का सौदागर', दिल्ली ऑर्डिनेंस को लेकर कसा तंज
75 रुपये का सिक्का होगा जारी
नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर सरकार 75 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी करेगी. वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले आर्थिक कार्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा. सिक्के का वजन 35 ग्राम है और यह चार धातुओं से बना हुआ है. सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का शेर अंकित है, जिसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा है. इसके बाईं ओर देवनागरी में ‘भारत’ और दाईं ओर अंग्रेजी में ‘इंडिया’ लिखा होने के साथ ही रुपये का प्रतीक चिन्ह भी अंकित है. वहीं, सिक्के के दूसरी तरफ नए संसद भवन की तस्वीर है। इसके ऊपर देवनागरी में ‘संसद संकुल’ और नीचे अंग्रेजी में ‘पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स’ लिखा है. नीचे 2023 भी लिखा हुआ है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.