Advertisement

AAP की रैली का आवेदन हुआ रिजेक्ट, कौन हैं ये सियासी हैकर्स?

एआरओ (ARO) ब्रह्म प्रकाश ने फौरन पांच कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. साथ ही पुलिस को इसकी जांच के लिए खत लिखा है.

Latest News
AAP की रैली का आवेदन हुआ रिजेक्ट, कौन हैं ये सियासी हैकर्स?

Saurabh Bhardwaj

Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा के शहर कैथल में चुनाव आयोग (Election Commission) की वेबसाइट पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का एक मामला सामने आया है. दरअसल, आप (AAP) के कार्यकर्ता की ओर से रैली के आयोजन की अनुमति मांगी गई थी, इस संदर्भ में साइट पर उस आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया, साथ ही अपमानजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है. हालांकि इसको लेकर बताया गया है कि इस हरकत को हैकर्स के द्वारा अंजाम दिया गया है.


यह भी पढ़ें: क्या अब VVPAT पर्चियों की गिनती से निकलेगा नतीजा? SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब


पांच कर्मचारी हुए सस्पेंड
आवेदन को रिजेक्ट करने वाले सर्टिफिकेट पर एक एक्ट्रेस की तस्वीर लगा दी गई है. वेबसाइट पर ये सब लिखा देख जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है. स्थानीय एआरओ ब्रह्म प्रकाश ने फौरन पांच कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. साथ ही पुलिस को इसकी जांच के लिए खत लिखा है.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: क्या है VVPAT, कैसे करता है काम?

EC ने शुरू की है ECore वेबसाइट
दरअसल मामला ये है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बाद सियासी पार्टियों को रैली के लिए जिला प्रशासन से सहमति लेनी पड़ती है. इसके लिए ही EC ने ECore वेबसाइट की शुरुआत की है. साथ ही चुनाव को देखते हुए इसके कर्मचारियों की दो दिन पहले ही ट्रेनिंग कराई गई थी. खबर है कि इसका पासवर्ड किसी कर्मचारी ने ही बाहर वालों को बताया है. साथ ही इस वेबसाइट की हैकिंग को लेकर कर्मचारी पर भी शक जताया जा रहा है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement