Advertisement

दिल्ली में विंटर वेकेशन का ऐलान, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Delhi School News: दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि इस बार शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टियों को लेकर क्या बदलाव किए गए हैं.

 दिल्ली में विंटर वेकेशन का ऐलान, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Schools Closed

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में बुधवार को एडवाइजरी जारी कर बताया कि दिल्ली में 1 से 6 जनवरी 2024 तक स्कूलों में विंटर वेकेशन होगा. दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया गया है. 

स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों को लेकर दिल्ली सरकार की शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार, 1 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे. दिल्ली के स्कूलों में इस बार सर्दियों की छुट्टियां अन्य सालों के मुकाबले कम की गई हैं. पहले दिल्ली में सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक होती थी लेकिन इस बार सरकार ने विंटर वेकेशन की छुट्टियों में कटौती की है. अब ठंड में केवल एक से 6 जनवरी तक की ही छुट्टी मिलेगी. 

ये भी पढ़ें: Gaumutra Controversy: गौमूत्र विवाद पर बढ़ा बवाल तो डीएमके सांसद सेंथिल ने मांगी माफी, 'अपने शब्द वापस लेता हूं'

प्रदूषण की वजह से बंद किए गए थे स्कूल

नवंबर महीने में प्रदूषण की मार के चलते स्कूलों में छुट्टियां दी गई थीं. प्रदूषण की वजह से 9 नवंबर से 18 नवंबर तक दिल्ली में स्कूल बंद किए गए थे. माना जा रहा है कि इसी वजह से ठंडी की छुट्टियों में कटौती की गई है. स्कूलों में ज्यादा छुट्टी होने की वजह से कोर्स पर इफेक्ट पड़ता है और बोर्ड के बच्चों को एग्जाम देने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement