Advertisement

Delhi Crime News: दिल्ली में 5 स्टार होटल में एनआरआई महिला से रेप, पुलिस ने सीईओ पर दर्ज किया केस 

Delhi NRI Woman Rape Case: दिल्ली पुलिस ने एक भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक महिला की शिकायत पर प्राइवेट कंपनी के सीईओ पर रेप केस दर्ज किया है.

Latest News
Delhi Crime News: दिल्ली में 5 स्टार होटल में एनआरआई महिला से रेप, पुलिस ने सीईओ पर दर्ज किया केस 

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक की शिकायत के आधार पर चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. महिला ने एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ पर फाइव स्टार होटल में रेप का आरोप लगाया है. महिला ने दावा किया है कि 14 सितंबर, 2023 को आरोपी ने उसके साथ होटल के कमरे में रेप किया. पीड़िता का कहना है कि वह भी उसी कंपनी में काम करती है और आरोपी की उसके चाचा के साथ अच्छी दोस्ती थी. उसे नौकरी देने में भी इस रिश्ते की वजह से आरोपी शख्स ने मदद की थी. हालांकि, पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि महिला ने दिल्ली महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है. 

दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक, भारतीय मूल की महिला अमेरिका में रहती है और एक मल्टीनेशनल कंपनी में बड़े पद पर है. आरोपी उसी कंपनी का सीईओ है और दोनों काम के सिलसिले में अक्सर मिलते रहते थे. इसी दौरान एक फाइव स्टार होटल में 14 सितंबर को दोनों की मुलाकात हुई थी जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका शारीरिक शोषण किया था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.    

यह भी पढ़ें: गोवा जाने वाली फ्लाइट हुई लेट, यात्री ने पायलट को मारा जोरदारा मुक्का, वायरल हुआ वीडियो   

महिला ने की कठोर सजा की मांग 
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग किया है और वह उस पर विश्वास करती थी. महिला ने सख्त से सख्त सजा की मांग करते हुए दावा किया है कि उसके पास पर्याप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य हैं. महिला ने पुलिस को दिए बयान में यह भी कहा है कि आरोपी से उसकी पहले भी मुलाकात हुई थी. इसी विश्वास के आधार पर वह उससे मुलाकात करने के लिए गई थी. अधिकारी ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए क्यों जरूरी है न्याय यात्रा? समझें यहां

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement