Advertisement

Knee-Joint Pain की समस्या से हैं परेशान तो रोज करें ये योगासन, घुटने की अकड़न-जकड़न से मिलेगा आराम

Yoga For Joint Pain: अगर आप जोड़ों-घुटनों के दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो रोजाना ये योगासन जरूर करें. इससे आपको जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिलेगा...

Latest News
Knee-Joint Pain की समस्या से हैं परेशान तो रोज करें ये योगासन, घुटने की अकड़न-जकड़न से मिलेगा आराम

 Yoga For Knee Pain Relief 

Add DNA as a Preferred Source

बढ़ती उम्र के कारण जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या होने लगती है. लेकिन, आजकल की खराब जीवनशैली, खानपान में गड़बड़ी और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण युवाओं में भी यह समस्या देखने (Knee Pain) को मिल रही है. कई बार जोड़ों और घुटनों का दर्द (Joint Pain) इतना असहनीय हो जाता है कि इसकी वजह से उठना-बैठना और चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है. ऐसी में लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं या फिर दवाओं का सहारा लेते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान योगासन (Yoga For Joint Pain) के बारे में बता रहे हैं, जिनके रोजाना अभ्यास से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता (Yoga Benefits) है. आइए जानते हैं इन आसान योगासन के बारे में...

जोड़ों और घुटनों के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये योगासन (Yoga For Knee-Joint Pain)

मलासन (Malasana Benefits) 

इस योगासन को करने के लिए पहले सीधे खड़े हो कर दोनों पैरों के बीच दूरी रखते हुए हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में ले जाएं और  इसी अवस्था में रहते हुए अब धीरे से नीचे बैठें और सांस को छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें. इसके बाद दोनों कोहनियों को जांघों के बीच 90 डिग्री के एंगल में ले जाते हुए सामान्य तरीके से सांस लें और फिर सामान्य स्थिति में खड़े हो जाएं. 

यह भी पढ़ें : ये 5 सफेद फूड्स तेजी से बढ़ाते हैं Blood Sugar, खाना तो दूर इन चीजों को चखें भी न Diabetes के मरीज

त्रिकोणासन (Trikonasana Benefits)

त्रिकोणासन करने के लिए पहले सीधे खड़े होकर पैरों के बीच करीब दो फीट की दूरी बनाएं और फिर गहरी सांस लेते हुए शरीर को दाईं ओर झुकाएं और फिर बाएं हाथ को ऊपर की तरफ ले जाएं. अब नजरें भी बाएं हाथ की उंगलियों पर टिका लें. कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और वापस पुरानी वाली मुद्रा में आ जाएं.

पर्श्वोत्तनासन  (Parsvottanasana Benefits)

पर्श्वोत्तनासन करने के लिए दाहिने पैर को आगे बढ़ाकर 45 डिग्री का एंगल बनाएं और फिर आगे की ओर झुकते हुए हाथों को जमीन पर नीचे की ओर सटाएं. इसके बाद घुटनों को मोड़ें बिना इसी अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं. 

यह भी पढ़ें : कहीं आपको महीने में दो बार तो नहीं आते पीरियड्स? हल्के में न लें, हो सकती हैं ये बीमारियां

गरुड़ासन (Garudasana Benefits)

गरुड़ासन करने के लिए ताड़ासन में खड़े हो जाएं और फिर अपने घुटनों को मोड़ें फिर बाएं पैर को उठा कर दाहिने पैर के ऊपर घुमा लें. साथ ही ध्यान दें कि दाहिने पैर को जमीन पर जमा कर रखें और बायां जांघ दाहिने जांघ के ऊपर हो और बाएं पैर की उंगलियां जमीन की ओर हों. 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement