Advertisement

Bihar Exit Poll 2024: आरजेडी ने एग्जिट पोल को नकारा, BJP-JDU का 40 सीटें जीतने का दावा

Bihar Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में NDA को बड़ी बढ़त दिखाई जा रही है. बिहार में एनडीए को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 2 से 7 सीटें आ सकती हैं.

Latest News
Bihar Exit Poll 2024: आरजेडी ने एग्जिट पोल को नकारा, BJP-JDU का 40 सीटें जीतने का दावा

Voting

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए. इनमें बिहार में एनडीए को बड़ी बढ़त मिल रही है. ऐसे में आरजेडी इस एग्जिट पोल को सिरे से नकार रहा है. वहीं एनडीए में शामिल भाजपा और जदयू ने बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का दावा किया है.

एग्जिट पोल के सामने आने के बाद जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल आ रहे हैं। एनडीए को जितनी सीटें मिलती दिखाई जा रही हैं, उससे अधिक सीटें एनडीए को मिलेंगी. उन्होंने कहा कि जनता को मालूम है कि इंडिया गठबंधन के पास न नेता है, न नीति है और न नियत है. सशक्त सरकार और सशक्त नेतृत्व की महत्वकांक्षा एनडीए ही पूरा करेगा. उन्होंने कहा कि चार जून को सब कुछ सामने आ जायेगा.


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन का चलेगा जादू या NDA का साथ देगी जनता? 


उधर, आरजेडी के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने सभी एग्जिट पोल को नकारते हुए कहा कि यह एग्जिट पोल पूरी तरह पूर्व योजना के अनुसार है. इसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम लोगों ने भी वैज्ञानिक तरीके से सर्वे कराए हैं. इसमें एनडीए मुश्किल से बिहार में दहाई आंकड़े पर पहुंचता दिख रहा है, वहीं देश मे इंडिया गठबंधन 300 के आंकड़े को पार कर रहा है.

बीजेपी की प्रवक्ता पूनम सिंह कहती हैं कि एग्जिट पोल विभिन्न एजेंसियों द्वारा अपने -अपने तरीके से कराए गए होंगे, जिसे मैं नकार नहीं रही हूं. यह उन एजेंसियों का कार्य है. लेकिन यह भी सत्य है कि एनडीए जिस लक्ष्य को लेकर चुनाव के पहले बात कर रहा था आज भी वही बोल रहा है. 

NDA के 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा
उन्होंने कहा कि एनडीए को देश भर में 400 से अधिक सीटें मिलेंगी. बिहार में 40 में से 40 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीत रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार और देश की जनता पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

गौरतलब है कि विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को बड़ी बढ़त दिखाई जा रही है. एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 2 से 7 सीटें आ सकती हैं. (इनपुट- PTI)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement