Advertisement

रिलीज हुआ Bigg Boss Ott 3 का प्रोमो, इस एक्टर ने ली Salman Khan की जगह

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का इंतजार खत्म हो गया है. शुक्रवार की रात मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है और उन्होंने इस दौरान नए होस्ट का भी खुलासा कर दिया है.

Latest News
रिलीज हुआ Bigg Boss Ott 3 का प्रोमो, इस एक्टर ने ली Salman Khan की जगह

Big Boss Ott 3 Promo

Add DNA as a Preferred Source

फेमस रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से चर्चा में है. बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं, इस शो को लेकर बीते लंबे वक्त से ये भी चर्चा चल रही है कि सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट नहीं करने वाले हैं. इन सभी खबरों के बीच शुक्रवार को मेकर्स ने बिग बॉस का नया प्रोमो रिलीज किया है और सलमान खान के शो होस्ट करने को लेकर चल रहीं अटकलों को भी क्लियर कर दिया है. इस प्रोमो में मेकर्स ने नए होस्ट का खुलासा कर दिया है. 

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया है. इस प्रोमो में नए होस्ट की पहली झलक दिखाई गई है. हालांकि प्रोमो के दौरान मेकर्स ने होस्ट का चेहरा रिवील नहीं किया है. लेकिन आवाज से फैंस साफ तौर पर अंदाजा लगा सकते हैं कि वह शख्स कौन है, जो बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करने वाला है. दरअसल, यह कोई और नहीं बल्कि एक्टर अनिल कपूर है. जहां प्रोमो की शुरुआत में एक्टर बिग बॉस की पुरानी क्लिप्स देखते हुए नजर आते हैं. इस दौरान अनिल कहते हैं कि कुर्सी मंगा रे. इस बीच पीछे से एक शख्स कहता है सर झक्कास. इसपर अनिल कपूर कहते हैं ए बहुत हो गया रे झक्कास, करते हैं ना कुछ और खास. आपको बता दें कि झक्कास अनिल कपूर की फिल्म का डायलॉग है. वहीं, बिग बॉस ओटीटी 3 जून के महीने में जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाला है. लेकिन इसकी डेट को लेकर फिलहाल मेकर्स ने कोई अपडेट शेयर नहीं किया है.


यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया 5वें आरोपी को गिरफ्तार


सोनम कपूर और अर्जुन कपूर ने की तारीफ

वहीं, प्रोमो रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- उन्हें सबसे टैलेंटेड, मेहनती और हैंडसम होस्ट मिल गया है. इसके अलावा एक्टर अर्जुन कपूर ने भी बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- न्यू किंग. वह हमेशा अपने यंग दोस्तों को अपने पैरों पर खड़ा रखने के लिए कुछ अलग करते हैं.

Sonam Kapoor, Arjun Kapoor


यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 को Salman Khan ने कहा टाटा- बाय बाय, अब ये सुपरस्टार करेगा होस्ट?


फैंस ने किए कमेंट

मेकर्स के द्वारा प्रोमो रिलीज होने के बाद लोग भी वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों को अनिल कपूर बिग बॉस के लिए अच्छी च्वाइस लग रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि सलमान खान बिग बॉस के लिए बेस्ट होस्ट हैं. एक यूजर ने लिखा- भाई जान की जगह कोई नहीं ले सकता. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- अगर सलमान खान नहीं है, तो शो में कोई दिलचस्पी नहीं. तीसरे यूजर ने लिखा- कम से कम करण जौहर अनिल कपूर से अच्छी च्वाइस हो सकते थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement