Advertisement

Thyroid Remedy: थायराइड मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 5 चीजें, डायट में जरूर करें शामिल

Thyroid Remedy: अगर आप थायराइड के मरीज हैं और रोजाना सुबह दवा नहीं खाना चाहते तो डाइट में इन चीजों को शामिल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं..

Thyroid Remedy: थायराइड मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 5 चीजें, डायट में जरूर करें शामिल

थायराइड मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 5 चीजें, डायट में जरूर करें शामिल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आजकल की खराब लाइफस्टाइल, वजन बढ़ने और हार्मोंस में गड़बड़ी होने के कारण ज्यादातर लोगों को शरीर में थायराइड की समस्या का सामना (Thyroid) करना पड़ रहा है. बता दें कि थायराइड दो प्रकार का होता है जिसमें हाइपोथायरॉइड और हाइपरथायरॉइडिज्म शामिल है. बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में थायराइड  बढ़ने या कम होने की समस्या ज्यादा होती है. ऐसे में लोग (Thyroid Remedy) इससे बचाव के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन फिर भी इसका उतना फायदा नहीं मिलता है, जितना की हमें उम्मीद होती है. लेकिन अगर आप थायराइड के मरीज हैं और रोजाना सुबह दवा नहीं खाना (Thyroid Diet) चाहते तो डाइट में कुछ बदलाव कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, आइए जानते हैं इन आसान घरेलू उपायों के बारे में... 

थायराइड को कैसे करें कंट्रोल (How To Control Thyroid Diet)

मुलेठी का करें सेवन 

मुलेठी के सेवन से थायराइड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. साथ ही मुलेठी खाने से थकान और कमजोरी दूर होती है. बता दें कि मुलेठी में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो थायराइड की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं.

हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखेंगी ये 5 चीज, डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण दवा का करती हैं काम

आंवला का करें सेवन

सर्दियों में आंवला खाकर थायराइड को काबू किया जा सकता है. बता दें कि आंवला में विटामिन सी भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और इससे थायराइड की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है. इतना ही नहीं आंवला आपकी पूरी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. 

डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं

थायराइड होने पर मरीज को डेयरी प्रोडक्ट्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. बता दें कि पनीर, दूध, दही और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से थायराइड को कम किया जा सकता है. इतना ही नहीं इससे शरीर को कैल्शियम, विटामिन और मिनरल मिलते हैं जो आपको शरीर को हेल्दी बनाते हैं. 

कच्चा नारियल खाएं 

थायरॉइड कंट्रोल करने में कच्चा नारियल भी असरदार साबित होता है. रोज सुबह कच्चा नारियल खाने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और  इसके सेवन से थायरॉइड को कंट्रोल किया जा सकता है. 

डायबिटीज मरीजों के लिए इंसुलिन से कम नहीं है ये जड़ी-बूटी, वजन घटाने में भी है मददगार

सोयाबीन है फायदेमंद

इसके अलावा थायराइड होने पर खाने में सोयाबीन प्रोडक्ट्स की मात्रा बढ़ा दें. साथ ही खाने में सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन जैसी चीजें शामिल करें. इससे हार्मोन को कंट्रोल किया जा सकता है और सोया प्रोडक्ट खाने से आयोडीन की कमी भी दूर होती है, जिससे थायराइड भी कंट्रोल होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement