Advertisement

Anant Radhika Pre Wedding: Janhvi Kapoor ने हाथों से बॉयफ्रेंड को खिलाया खाना, वीडियो में देखें रोमांस

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: Janhvi Kapoor का बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड को हाथ से खाना खिलाती दिख रही हैं.

Latest News
Anant Radhika Pre Wedding: Janhvi Kapoor ने हाथों से बॉयफ्रेंड को खिलाया खाना, वीडियो में देखें रोमांस

Janhvi kapoor, Shikhar Pahariya: जाह्नवी ने बॉयफ्रेंड को हाथों से खिलाया खाना

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े फिल्म स्टार्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की फैमिली के ग्रैंड इवेंट पर मौजूद हैं. अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने अपनी दूसरी प्री-वेडिंग लग्जरी क्रूज पर रखी है और ये क्रूज हाल ही में इटली में पहुंचा है और यहां पर भी अंबानीज ने आलीशान इवेंट रखा है. इस स्टार स्टडेड पार्टी से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं. एक ऐसा ही वीडियो जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को हाथों से खाना खिलाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को भा गई है.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग पर जाह्नवी कपूर अपनी फैमिली के साथ पहुंची हैं और इस इवेंट पर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद हैं. हाल ही में इटली वाले इवेंट से जाह्नवी और शिखर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में जाह्नवी एक ऑफ शोल्डर ड्रेस फ्लॉरल ड्रेस पहने इवेंट पर कोई डिश इंजॉय करती दिखाई दे रही हैं. वो इस वीडियो में खाते-खाते किसी से बात करती नजर आ रही हैं और बगल में शिखर पहाड़िया भी खड़े हुए हैं. जाह्नवी जो कुछ भी खा रही हैं, वो पहले सामने वाले शख्स को ऑफर करती हैं और फिर शिखर को हाथों से खिला देती हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-


यह भी पढ़ें- क्या शिखर पहाड़िया संग शादी का प्लान बना रही हैं Janhvi Kapoor? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि सबकी बोलती हुई बंद


वीडियो में जाह्नवी और शिखर की रोमांटिक जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है. इवेंट में दोनों भीड़ के बीच एक साथ खड़े होकर बातें करते दिख रहे हैं. बता दें कि जाह्नवी और शिखर एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं और लंबे समय से डेट कर रहे हैं. बीच में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे लेकिन किस्मत उन्हें फिर से साथ ले आई, जाह्नवी हिंट दे चुकी हैं कि वो शिखर को डेट कर रही हैं और दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में हैं. जाह्नवी अपने बॉयफ्रेंड को 'शिक्खू' बुलाती हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement