Advertisement

‘पैसे कहां से मिल रहे हैं’, ट्रोल्स ने पूछा Imran Khan से सवाल, एक्टर ने यूं कर दी बोलती बंद

इमरान खान (Imran Khan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसपर एक ट्रोलर ने उनसे पैसों को लेकर सवाल किए हैं. इसपर एक्टर ने उस ट्रोलर की बोलती बंद कर दी.

Latest News
‘पैसे कहां से मिल रहे हैं’, ट्रोल्स ने पूछा Imran Khan से सवाल, एक्टर ने यूं कर दी बोलती बंद

Imran Khan

Add DNA as a Preferred Source

इमरान खान (Imran Khan) बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर माने जाते हैं. हालांकि वह लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर चल रहे हैं और सुर्खियों से भी काफी दूर रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कंस्ट्रक्शन साइट से एक विला की फोटोज शेयर की है, जिससे पता चलता है कि वह एक घर बनवा रहे हैं. यह घर चारों ओर से काफी खूबसूरत दिख रहा है. वहीं, एक्टर के इन तस्वीरों के शेयर करने के बाद कुछ लोग लगातार कमेंट करते हुए नजर आए और कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे, जिस पर एक्टर ने ट्रोर्ल्‍स की बोलती बंद कर दी.

दरअसल, एक्टर के द्वारा शेयर की गई विला की तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर रहे थे और तारीफ भी कर रहे थे. इस दौरान एक सोशल मीडिया यूजर ने हैरानी जताई कि एक्टर इंडस्ट्री से दूर है फिर भी घर कैसे बनवा रहे हैं. उस यूजर ने लिखा, उन्हें पैसे कहां से मिल रहे हैं? इसपर एक्टर ने कहा कि, ''मैंने 2000 के दशक के मीड में कुछ फिल्मों में एक्टिंग की थी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Imran Khan (@imrankhan)

यह भी पढ़ें- आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं सुपरस्टार Imran Khan, इस खुलासे ने मचाया तहलका, 8 सालों से फिल्मों से हैं गायब

लोगों ने किया इमरान का समर्थन

एक्टर के इस जवाब पर सोशल मीडिया यूजर्स सराहना कर रहे हैं. इमरान के कमेंट पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए कहा कि- आप बहुत मजाकिया हैं. वहीं, दूसरे ने लिखा- बेस्ट आंसर'. एक्टर की फाइनेंशियल कंडीशन पर सवाल उठाने वाले इंस्टाग्राम यूजर को जवाब देते हुए एक फैन ने लिखा की ट्रोल होना बंद करो. कम से कम वह आपसे बेहतर इंसान हैं. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- उनकी(इमरान) घरेलू संपत्ति और उनके द्वारा किए गए निवेश बहुत सारी फिल्मों में एक्टिंग करना आपकी कुल संपत्ति से कम से कम कुछ सौ गुना ज्यादा होगा, इसलिए जिन लोगों से आप नफरत करते हैं, उनकी प्रोफाइल पर एक पथेटिक लूजर की तरह बर्ताव करने के बजाय, प्लीज खुद की लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 में वोट नहीं डाल सकते ये 9 बॉलीवुड स्टार्स, जानें वजह

इमरान खान ने खुद तैयार किया घर का डिजाइन

इमरान ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया, उसमें एक कंस्ट्रक्शन साइट पर बन रहे घर की कई तस्वीरें शेयर की थीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में बताया था कि उन्होंने अपने घर को डिजाइन किया है, साइट को बंद करने से लेकर इंटीरियर तक और कैसे वह सालों से घर का निर्माण कर रहे हैं. एक्टर जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करेंगे, लेकिन अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement