राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 4 जून 2024, मंगलवार का दिन (4 June 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
🌹मेष राशि-उपाय-ॐ नमो भागवते वासुदेवाए नमः
आज मन मैं किसी अरिस्थ का भय रहेगा.संतान के ऊपर नजर रखना ज़रूरत हैं.भागदौड़ अधिक रहेगी. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. मेहनत अधिक होगी. लाभ में कमी रह सकती है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा. आय बनी रहेगी. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें. बुरी खबर मिल सकती है.
🌹वृषभ राशि-उपाय-ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
आज दिन अनुकूल रहेगा.सेहत आज छोटे मोटे विकारों कोछोड़ सामान्य रहेगा. मान-सम्मान मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है. समय की अनुकूलता है. सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा.
🌹मिथुन राशि-उपाय-ॐ नमः शिवाय नमः
आज दिन अनुकूल रहेगा.धन-लाभ का योग हैं.कही यात्रा करने का प्लान बनेगा.पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. फालतू खर्च होगा. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. आत्मसम्मान बना रहेगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाइयों का सहयोग मिलेगा. कारोबार से लाभ होगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. जल्दबाजी न करें.
🌹कर्क राशि-उपाय-ॐ क्लीम कृष्णाएं नमः
आज दिन उत्तम रहेगा.जीवन साथी से कहा सुनी हो सकतेहैं.बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें. उत्साह रहेगा.
🌹सिंह राशि-उपाय-ॐ क्लीम रमाए नमः
आज प्रातः काल से सेहत मैं नरमी बनेगी.दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है. फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा. हल्की मजाक करने से बचें. अपेक्षित काम में विलंब होगा. बेकार की बातों पर ध्यान न दें. अपने काम से काम रखें. लाभ के अवसर मिलेंगे. विवेक का प्रयोग करें. आय में वृद्धि होगी.दिनचार्या सेहत की अनदेखी न करें.
🌹कन्या राशि-उपाय-ॐ क्लीम मधुसुधनाये नमः
आज दिन अनुकूल रहेगा.आत्मविश्वास मैं वृद्धि होगी.यात्रा लाभदायक रहेगी. संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है. डूबी हुई रकम प्राप्त होगी. व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा. नौकरी में प्रशंसा मिलेगी. जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं. नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी.
🌹तुला राशि-उपाय-ॐ क्लीम केशवाए नमः
आज दिन उत्तम रहेगा.आकस्मिक यात्रा के योग है.सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा. योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है. कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा. आय में वृद्धि होगी. मान-सम्मान मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
🌹वृश्चिक-उपाय-ॐ क्लीम वासुदेवाए नमः
आज दिन माध्यम रहेगा.आँखो में जलन या सिरदर्द हो सकता हैं.चोट व रोग से कष्ट हो सकता है. बेचैनी रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा. सत्संग का लाभ मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता बनी रहेगी. सेहत का ख्याल रखें.
🌹धनु राशि-उपाय-ॐ नमः शिवाये नमः
आज दिन मिला-जुला रहेगा.ख़ानपान संतुलित रखना आवश्यक हैं.चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है. स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. दौड़धूप रहेगी. नकारात्मकता हावी रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
🌹मकर राशि-उपाय-ॐ क्लीम रामाएँ नमः
आज दिन ठीक रहेगा.वाणी पर नियंत्रण रखें.यात्रा लाभदायक रहेगी. राजकीय सहयोग मिलेगा. सरकारी कामों में सहूलियत होगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. घर में सुख-शांति रहेंगे. कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. पार्टनरों से सहयोग मिलेगा. झंझटों में न पड़ें.
🌹कुंभ राशि-उपाय-ॐ क्लीम केशवाए नमः
आज दिन मिलाजुला रहेगा.किसी पुराना मित्रों से मुलाक़ात होगा.ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. शारीरिक कष्ट संभव है. भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. विवेक से कार्य करें.
🌹मीन राशि-उपाय-ॐ नमः शिवायें नमः
आज दिन शुभ रहेगा.पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा. आनंद के साथ समय व्यतीत होगा. मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है. आशंका-कुशंका से बाधा होगी.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से