Advertisement

'ये जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स...', Sushant Singh Rajput के फ्लैट में रहकर कैसा महसूस कर रही हैं Adah Sharma? खोले दिल के राज

Adah Sharma ने पिछले साल Sushant Singh Rajput के मुंबई वाले अपार्टमेंट को लीज पर लिया था. एक्ट्रेस ने अब इस घर में रहने के अपने अनुभव को शेयर किया है.

Latest News
'ये जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स...', Sushant Singh Rajput के फ्लैट में रहकर कैसा महसूस कर रही हैं Adah Sharma? खोले दिल के राज

 Adah Sharma Sushant Singh Rajput अदा शर्मा सुशांत सिंह राजपूत

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को जल्द ही 4 साल होने वाले हैं. पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें थीं कि मुंबई में जिस घर (Sushant Singh Rajput apartment) में सुशांत सिंह की रहते थे और जहां उनकी मौत हुई थी उसे कोई खरीददार नहीं मिल रहा है. 3 साल से खाली पड़े इस घर को पिछले साल एक्ट्रेस अदा शर्मा ने 3 साल के लिए लीज पर लिया है. वो कुछ महीनों पहले इसमें शिफ्ट भी हो गई हैं. उन्होंने अब इसको लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है.

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का घर उनके निधन के बाद से खाली पड़ा था. उसे साल 2023 में अदा शर्मा ने लीज पर लिया.  खरीद लिया है. पिछले कुछ महीनों वो यहां शिफ्ट हो गई हैं. अदाकारा ने अब आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो चार महीने पहले ही इस घर में शिफ्ट हुई हैं. उनका कहना है कि वो अपने नए घर में सेटल हो गई हैं. बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो कैसा मससूस कर रही हैं. 

मीडिया से बातचीत में अदा ने कहा 'मैं चार महीने पहले फ्लैट में शिफ्ट हुई थी, लेकिन मैं बस्तर और द केरल स्टोरी की ओटीटी रिलीज सहित अपने प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन में बिजी थी. उसके बाद, मैंने मथुरा में कुछ समय बिताया. हाल ही में मुझे कुछ समय की छुट्टी मिली और मैं आखिरकार यहां बस गई हूं. मैं वाइब्स के प्रति बहुत संवेदनशील हूं और ये जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है.


ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत से छीन ली गई थी ये 7 फिल्में, 5 रही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट


बीते साल ऐसी खबरे आई थीं कि अदा शर्मा ने दिवंगत एक्टर के मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट को खरीद लिया है और वो जल्द ही उसमें शिफ्ट होने वाली हैं. वो उनकी बिल्डिंग के बाहर स्पॉट भी की गई थीं.


ये भी पढ़ें: बिक गया Sushant Singh Rajput का घर, फ्लैट खरीदने के लिए इस एक्ट्रेस ने चुकाई तगड़ी रकम?


2020 में Sushant Singh Rajput ने किया था सुसाइड

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद से ये फ्लैट खाली पड़ा हुआ था. उसे किराये पर लेने वाला तक नहीं मिल सका था. सी-फेसिंग इस फ्लैट की कीमत करोड़ों में है. एक्टर इस फ्लैट में रेंट पर रहते थे, उसके ओनर एक लंबे वक्त से किराएदार की तलाश में थे लेकिन सुशांत की मौत के बाद कोई भी उस फ्लैट को लेने के लिए तैयार नहीं था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement