Advertisement

Samantha से तलाक के 2 साल बाद Naga Chaitanya करेंगे शादी, फिल्मी घराने से नहीं है उनकी दुल्हनिया?

Samantha के एक्स पति और साउथ एक्टर Naga Chaitanya फिर से शादी करने वाले हैं. ऐसी खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. आइए जानते हैं क्या है मामला.

Samantha से तलाक के 2 साल बाद Naga Chaitanya करेंगे शादी, फिल्मी घराने से नहीं है उनकी दुल्हनिया?

Naga Chaitanya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फेमस साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) दूसरी बार शादी करने के लिए तैयार हैं. ऐसी खबर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. एक्टर ने साउथ एक्ट्रेस सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) को डेट किया था फिर दोनों ने शादी कर ली पर 2 साल पहले उनका तलाक (Naga Chaitanya Samantha divorce) हो गया. उनके एक-दूसरे से अलग होने के फैसले ने फैंस को परेशान कर दिया था. इसी बीच अब नागा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं और दूसरी बार शादी (Naga Chaitanya second marriage) करने वाले हैं. 

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु को फिल्म के सेट पर प्यार हो गया था और दोनों ने 2017 में शादी कर ली. लगभग चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था. इसके बाद, नागा चैतन्य का नाम एक्ट्रेस सोभिता धूलिपाला के साथ भी जोड़ा गया थी. उनकी नजदीकियों और डेटिंग की अटकलों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था पर दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. 

हालांकि अब खबर है कि नागा दोबारा शादी करने वाले हैं. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नागार्जुन अपने बेटे नागा चैतन्य के लिए दूसरी शादी की योजना बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Samantha से तलाक के बाद, Naga Chaitanya इस आखिरी निशानी को भी खुद से कर देंगे जुदा?

हालांकि खबर में एक्टर की होने वाली दुल्हनिया की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की एक कारोबारी परिवार से है और उसका ग्लैमर की दुनिया से कोई संबंध नहीं है. फिलहाल खबर को लेकर एक्टर या उनके परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: Samantha संग बेटे Naga Chaitanya के तलाक पर Nagarjuna ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात

वहीं सामंथा और चैतन्य के रिश्ते की बात करें तो एक्टर अभी भी अपनी पूर्व पत्नी को एक दोस्त के रूप में देखते हैं और उनकी परवाह करते हैं. कहा गया कि सामंथा ने जब अपनी ऑटो-इम्यून बीमारी मायोसिटिस का खुलासा किया था तो उनके बारे में जानने के बाद उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य और ससुर नागार्जुन ने उनका हाल-चाल लेने के लिए उनसे मुलाकात की थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement