Advertisement

जिस फिल्म के बाद हुआ Shahid और Kareena का ब्रेकअप, उसी के सीक्वल में फिर साथ आएगा Ex कपल?

Shahid Kapoor-Kareena Kapoor Khan की एक 16 सालों बाद अपनी एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर से साथ नजर आ सकते हैं.

Latest News
जिस फिल्म के बाद हुआ Shahid और Kareena का ब्रेकअप, उसी के सीक्वल में फिर साथ आएगा Ex कपल?

Shahid Kapoor, Kareena Kapoor: शाहिद कपूर, करीना कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) कभी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं लेकिन रिश्ता खत्म होने के बाद से उनके बीच बातचीत भी बंद है. ये सुपरस्टार्स अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और दोनों हैप्पी मैरिज इंजॉय कर रहे हैं. इस बीच ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि बॉलीवुड का ये मशहूर एक्स कपल दशकों बाद एक बार फिर से साथ आने वाला है. इन दोनों की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल बनने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 16 सालों पहले इसी फिल्म के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

करीना कपूर और शाहिद कपूर ने एक दौर में एक- दूसरे को डेट किया था, दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया था. करीना ने तो कई इंटरव्यूज में शाहिद के साथ रिश्ते पर खुलकर बात भी की थी. वहीं, इस कपल ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. हालांकि, 2007 में आई एक फिल्म इस कपल की आखिरी फिल्म बन गई. करीना और शाहिद एक साथ आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' में नजर आए थे. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीक्वल फिल्मों के दौर में 'जब वी मेट' के सीक्वल की भी तैयारी शुरू हो गई है और इस फिल्म में सालों बाद शाहिद करीना साथ नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 10 साल बड़े Saif से ही क्यों की थी करीना ने शादी? 11 साल बाद एक्ट्रेस ने दिया जवाब

हालांकि, ये सभी खबरें सिर्फ अफवाहें ही हैं और इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि करीना और शाहिद के करीबी सोर्सेस ने बताया है कि इस एक्स कपल के साथ काम करने की बातें पूरी तरह गलत हैं. दोनों को ऐसे किसी सलीक्वल का ऑफर भी नहीं आया है. बता दें कि शाहिद- करीना एक साथ 'जब वी मेट' के अलावा 'फिदा', '36 चाइना टाउन', 'चुप चुप के', 'मिलेंगे मिलेंगे' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्में कर चुके हैं. 'उड़ता पंजाब' में दोनों स्टार्स थे जरूर लेकिन दोनों ने एक भी सीन साथ में नहीं किया.

ये भी पढ़ें- Kareena Kapoor के 'अहंकार' पर भड़के इंफोसिस के फाउंडर Narayana Murthy, वीडियो हुआ वायरल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement