Advertisement

Jawan का नया गाना Not Ramaiya Vastavaiya हुआ रिलीज, दिखा Shahrukh Khan का दमदार अवतार

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म जवान(Jawan) का नया गाना Not Ramaiya Vastavaiya का टीजर रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

Latest News
Jawan का नया गाना Not Ramaiya Vastavaiya हुआ रिलीज, दिखा Shahrukh Khan का दमदार अवतार

Jawan Shah Rukh Khan: जवान, शाहरुख खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान(Jawan) को लेकर चर्चा में हैं. फैंस को उनकी इस फिल्म का सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. बीते दिनों फिल्म के प्रीव्यू को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं, लोगों को अब उनकी इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार है. इस बीच शाहरुख खान की जवान का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. 

दरअसल, शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने का एक वीडियो शेयर किया है. यह उनके नए नॉट रमैया वस्तावैया  का टीजर है. इस गाने में शाहरुख खान जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक्टर डांस करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा है- पहले किया छैया छैया अब करूंगा ता ता थैया. वहीं, शाहरुख खान के इस गाने के बोल भी कुछ इसी तरह से हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

ये भी पढ़ें- Jawan के रिलीज से पहले Shah Rukh Khan के घर के बाहर मचा बवाल, पुलिस ने टाइट की सिक्योरिटी

वहीं, एक्टर के इस गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इतना धमाल कम था क्या भाई, जो एक और. वहीं, सिंगर अमाल मलिक ने भी इसपर कमेंट किया है. उन्होंने लिखा- क्या लग रहे हो बार रे बाप.

ये भी पढ़ें- 17 साल बाद फिर साथ आएंगे शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन, क्या डॉन 3 से है कनेक्शन? 

आपको बता दें शाहरुख खान की यह फिल्म मल्टीस्टारर है. इस फिल्म में बादशाह खान के अलावा साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं. फिल्म की प्रोड्यूसर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हैं. वहीं, जवान सिनेमाघरों में 7 सितंबर को नजर आएगी. जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement