Advertisement

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए, लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर निर्देश दिए, धार्मिक परिसर के बाहर ना जाए आवाज-योगी, धार्मिक परिसर तक ही रहे आवाज-CM योगी, यूपी-धार्मिक स्थलों को लेकर दिशा निर्देश दिए | बांग्लादेश में संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी, बांग्लादेश में 299 सीटों पर संसदीय चुनाव | कहासुनी के बाद नाबालिग को चाकू मारा, दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी, दिल्ली के बवाना में नाबालिग की हत्या | यूपी के बागपत में साध्वी प्राची का बड़ा बयान, 'RSS पर प्रतिबंध लगाने वालों के कर्म नेक नहीं', या फिर उनका बाप भी एक नहीं है- साध्वी प्राची, देशभर में हम लगातार घटते जा रहे हैं- साध्वी प्राची, पहले 2 बच्चे होते थे अब 1 बच्चा होता है-साध्वी प्राची, 2014 से पहले बेटियां उठा ली जाती थीं-साध्वी प्राची, देश में अगर हिंदू घटेंगे तो फिर कटेंगे- साध्वी प्राची, RSS की वजह से देश की बेटियां सुरक्षित- प्राची

जिस घर में बीता Janhvi Kapoor का बचपन, उसमें समय बिताना चाहते हैं आप? जानें कब और कैसे मिलेगा मौका

Janhvi Kapoor का बचपन चेन्नई के एक घर में बीता था जिसको लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है. अब आप उस घर में रह सकते हैं. कब, कहां और कैसे यहां जानें पूरा मामला क्या है.

Latest News
जिस घर में बीता Janhvi Kapoor का बचपन, उसमें समय बिताना चाहते हैं आप? जानें कब और कैसे मिलेगा मौका

Janhvi Kapoor जाह्नवी कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) और फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी हैं. वो आए दिन अपनी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में जाह्नवी को लेकर एक बड़ी खबर आई है जिसे सुन उनके फैंस झूम उठेंगे. अब लोगों को उनके चेन्नई (Janhvi Kapoor Chennai Home) वाले घर में रहने का मौका मिलने वाला है. जी हां, एक्ट्रेस का ये घर किराए पर उपलब्ध है जहां उनका बचपन बीता था.

दरअसल एक फेमस स्टे रेंटल कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर जाह्नवी कपूर के चेन्नई स्थित घर को शामिल किया है. यानी अब आम लोग उनके इस घर में  रह सकते हैं और उनकी सभी पसंदीदा चीजों का अनुभव कर सकते हैं. इस स्टे रेंटल कंपनी ने आइकॉन्स नाम से एक नई कैटेगरी शुरू की है, जिसमें दुनिया भर की 11 मशहूर हस्तियों ने यात्रियों के ठहरने के लिए अपनी आलीशान संपत्तियों को लिस्ट में शामिल करवाया है. वेबसाइट पर मौजूद इन सेलेब्स के घरों की लिस्ट में एक नाम जाह्नवी कपूर के उस घर का भी है जहां उनका बचपन बीता था. 

कैसे करेंगे रेजिस्टर

जाह्नवी कपूर का चेन्नई वाला घर उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी ने खरीदा था. इस वेबसाइट ने 'बॉलीवुड स्टार जान्हवी कपूर की तरह जियो' टाइटल के साथ उनके घर की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. पोर्टल के अनुसार, इस घर में 2 मेहमान आएंगे जिन्हें 1 बेडरूम और बाथरूम की सुविधा मिलेगी. 12 मई से इस घर को बुकिंग के लिए खोला जाएगा.


ये भी पढ़ें: घुटने के बल तिरुपति पहुंची Janhvi Kapoor, भक्ति देख फैंस हार बैठे दिल, Video हो रहा वायरल


Sridevi ने खरीदा था ये घर 

जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां श्रीदेवी ने अपना सबसे पहला घर चेन्नई में खरीदा था. एक्ट्रेस ने बताया कि वो वहां पर श्रीदेवी की एनर्जी को महसूस करती हैं. एक्ट्रेस की मां ने इस घर को काफी अरमानों के साथ सजाया है.


ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के नाम को गले में लटका कर पब्लिक में पहुंचीं Janhvi Kapoor, वायरल हुईं ये 9 तस्वीरें


DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement