Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Curd Benefits: गर्मियों में खूब खा रहे दही तो जान लें खाने का सही तरीका, वरना फायदे की बजाय होगा नुकसान

Ayurvedic Way Of Eating Curd: आयुर्वेद में दही खाने के नियमों के बारे में बताया गया है. अगर आप दही खाने में गलतियां करते हैं तो नुकसान हो सकता है.

Latest News
Curd Benefits: गर्मियों में खूब खा रहे दही तो जान लें खाने का सही तरीका, वरना फायदे की बजाय होगा नुकसान

Curd in Summer

Add DNA as a Preferred Source

Curd in Summer: गर्मियों के मौसम में दही, छाछ और लस्सी लोग खूब खाते-पीते हैं. दही की तासीर ठंडी होती है यह शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. हालांकि दही खाने को लेकर कई नियमों (How To Eat Curd) के बारे में बताया गया है आपको इन नियमों को पालन करना चाहिए. वरना दही खाने से नुकसान हो सकता है. आइये आपको दही खाने के इन आयुर्वेद (Ayurveda Rules For Eating Curd) के नियमों के बारे में बताते हैं.

गर्मियों में दही खाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- रात के समय दही का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. रात को दही खाने से कफ की समस्या पैदा हो सकती है. आपको दही  में सेंधा नमक, काली मिर्च या जीरा मसाले डालकर खाना चाहिए. आप छाछ भी पी सकते हैं.

- लोग खाने के साथ फल भी खाते हैं लेकिन अगर आप फल खा रहे हैं तो दही नहीं खाना चाहिए. दही के साथ फलों का सेवन करना अच्छा नहीं होता है. इससे चयापचय संबंधी समस्या हो सकती है.


Diabetes Control के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 तरह के बीज, काबू में रहेगा Blood Sugar Level


- नॉनवेज फूड्स जैसे मांस, मछली और मीट के साथ भी आप दही न खाएं. मीट के साथ दही को पकाना भी नहीं चाहिए. दही को पकाने से इसके गुण नष्ट हो जाते हैं. मीट के साथ दही पकाने से विषाक्त पदार्थों उत्पन्न हो सकता है.

- आपको रक्तस्राव विकार, सूजन, मोटापा और कफ की समस्या है तो दही के सेवन से बचें. इन समस्या के होने पर दही खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है.

- आप रोजाना दही के सेवन की जगह छाछ पी सकते हैं. छाछ या रायता भी सेहत के लिए अच्छा होता है और इससे शरीर ठंडा रहता है. दही का सेवन पकाकर भी नहीं करना चाहिए.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement