Advertisement

घुटने के बल तिरुपति पहुंची Janhvi Kapoor, भक्ति देख फैंस हार बैठे दिल, Video हो रहा वायरल

Janhvi Kapoor का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो तिरुपति मंदिर की सीढ़ियों को घुटने के बल चढ़ते हुए नजर आईं. उनके दोस्त ओरी ने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया.

Latest News
घुटने के बल तिरुपति पहुंची Janhvi Kapoor, भक्ति देख फैंस हार बैठे दिल, Video हो रहा वायरल

Janhvi Kapoor at Tirupati

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. इसी महीने के 6 तारीख को एक्ट्रेस ने अपना 27वां बर्थडे मनाया है. उन्होंने पार्टी छोड़ इस बार तिरुपति (Janhvi Kapoor tirupati mandir) में दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. उनके साथ बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) और उनके सबसे खास दोस्त ओरी भी नजर आए. ओरी ने अपने व्लॉग में इस ट्रिप के बारे में शेयर किया. इस दौरान एक्ट्रेस तिरुपति की सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आईं. उनका ये क्लिप देख लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. 

जाह्नवी कपूर आए दिन तिरुपति जाती रहती हैं. वो अपनी मां श्रीदेवी क तरह काफी पूजा पाठ करती हैं. इस साल अपनी बर्थडे में वो ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए फिर से तिरुपति पहुंची. यहां उनके साथ बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बेस्टफ्रेंड ओरी भी पहुंचे. ओरी ने ही यूट्यूब पर अपना व्लॉग शेयर किया था जिसमें उनके ट्रिप की पूरी झलक है. एक्ट्रेस को इस दौरान मंदिर की सीढ़ियों पर घुटने के बल चढ़ते देख फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं. 

ओरी के इस व्लॉग में मंदिर में चढ़ाई से पहले बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि ये 50वीं बार होगा जब वो मंदिर पर चढ़ी हैं, जबकि ओरी के लिए ये पहली बार था.  इससे पहले जाह्नवी को अक्सर अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ तिरुपति जाते देखा जाता है.

जाह्नवी कपूर को कई बार अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पार्टी करते और हैंगआउट करते देखा जाता है. करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 8 (Koffee With Karan 8) में भी जाह्नवी ने गलती से अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहरिया का नाम ले लिया था जिसके बाद उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई थी.

इसी साल की शुरुआत में भी एक्ट्रेस तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने शिखर के साथ पहुंची थीं. दोनों के मंदिर के अंदर जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान फैंस ने कहा कि कपल शायद जल्द शादी कर सकता है.


ये भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया को इस लड़की के साथ देख एक्ट्रेस ने कर दिया ऐसा कमेंट, बाद में किया डिलीट, जानें क्या है माजरा


फिलहाल उन्होंने अपने रिश्ते को खुलेतौर पर स्वीकार नहीं किया है लेकिन उनके बार बार साथ नजर आने से लगातार डेटिंग की खबरें आ रही हैं. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement