Advertisement

वहां बैरिकेडिंग को लेकर भी कमी थी-रिपोर्ट, हादसे के बाद दिल्ली जलबोर्ड ने जांच की, सुरक्षा प्रबंधन को लेकर बड़ी चूक हुई- रिपोर्ट, जांच में दिल्ली जलबोर्ड ने लापरवाही मानी, दिल्ली-जनकपुरी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, जांच रिपोर्ट में सुरक्षा नियमों की लापरवाही, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत हुई थी | बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही है बाबरी मस्जिद, लखनऊ में बाबरी मस्जिद को लेकर पोस्टर लगे, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लखनऊ में पोस्टर लगाए, 10 फरवरी को मुर्शिदाबाद जाने का एलान किया, लिखा- हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर गिराएंगे | ईरान ने अंडरवॉटर मिसाइल किया लॉन्च, ईरान का यूरेनियम संवर्धन जारी रहेगा, हमला हुआ तो हम भी निशाना बनाएंगे, ईरान ने समुद्र के नीचे मिसाइल टेस्ट किया, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने कहा, पानी की गहराइयों से शक्ति संदेश दिया, अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे, बैलिस्टिक मिसाइलें बातचीत से अलग, परमाणु मुद्दे तक बातचीत सीमित- अराचकी

Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया को इस लड़की के साथ देख एक्ट्रेस ने कर दिया ऐसा कमेंट, बाद में किया डिलीट, जानें क्या है माजरा

Janhvi Kapoor इन दिनों Shikhar Pahariya संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों के एक वीडियो पर किए कमेंट से फैंस को इस बात की पुष्टी हो गई है.

Latest News
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया को इस लड़की के साथ देख एक्ट्रेस ने कर दिया ऐसा कमेंट, बाद में किया डिलीट, जानें क्या है माजरा

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म या लुक को लेकर नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते काफी समय से एक्ट्रेस को अक्सर शिखर पहाड़िया (Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya) के साथ देखा गया है. उन्हें बॉलीवुड पार्टियों से लेकर छुट्टियों पर एक साथ घूमते हुए देखा गया. हर बार दोनों को साथ देख उनके डेटिंग (Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya dating rumours) की खबरें आती रही हैं पर दोनों ने इसपर चुप्पी साधी हुई थी. इसी बीच शिखर के एक कमेंट ने लोगों का ध्यान खींच लिया और फिर से उनके रिलेशनशिप की चर्चा शुरू हो गई. आइए बताते हैं मामला आखिर है क्या. 

दरअसल हाल ही में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के डेटिंग की अफवाहों को फिर हवा मिल गई है. हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उनके बार बार साथ नजर आने से लगातार डेटिंग की खबरें आ रही हैं. मनीष मल्होत्रा के घर पर हुई दिवाली पार्टी में, जाह्नवी कपूर को अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ खुशी के पल साझा करते हुए देखा गया. इसके बाद शिखर ने हाल ही में ओरी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक प्यारा कमेंट कर लोगों का ध्यान खींच लिया. हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया. 

कुछ दिन पहले, जाह्नवी कपूर के करीबी दोस्त, ओरहान अवत्रामानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कई स्टार किड्स नजर आए. इस वीडियो में जाह्नवी, सारा अली खान, सुहाना खान, खुशी कपूर और शिखर पहाड़िया सहित कई लोग शामिल थे. वीडियो में शिखर पिंक कलर का आउटफिट पहनी में एक लड़की के साथ डांस कर रहे थे, जिससे जाह्नवी की दिलचस्पी बढ़ गई.

ये भी पढ़ें: 12 साल छोटी एक्ट्रेस संग इश्क लड़ाएंगे Sidharth Malhotra, जल्द ही इस निर्देशक की फिल्म में दिखेगी ये जोड़ी

janhvi

उन्होंने कमेंट में लड़की की पहचान के बारे में पूछा और शिखर ने जवाब दिया 'मैं पूरी तरह तुम्हारा हूं.' ये कमेंट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया पर बाद में इसे हटा दिया गया. हालांकि लोगों ने इसे देख पुष्टी कर दी है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Saba Azad के बाद अब Janhvi Kapoor के रैंप वॉक को देख लोगों को लगा झटका, इस वजह से जमकर हो गईं ट्रोल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement