Advertisement

Akanksha Dubey Suicide: मौत की रात 2 बजे हुआ था कुछ ऐसा, पूरी कहानी जानकर रूह कांप जाएगी

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के होटल के सीसीटीवी कैमरे से एक अहम जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में-

Akanksha Dubey Suicide: मौत की रात 2 बजे हुआ था कुछ ऐसा, पूरी कहानी जानकर रूह कांप जाएगी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की आत्महत्या की खबर ने मनोरंजन जगत को हिलाकर रख दिया है. अभिनेत्री ने 25 साल की उम्र में फांसी लगाकार अपनी जान दे दी. बीते दिन यानी रविवार को वाराणसी के एक होटल से आकांक्षा का शव बरामद किया गया. वहीं, मौत से पहले का दिवंगत एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आकांक्षा को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा रहा है. इसे लेकर तमाम तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस के होटल के सीसीटीवी कैमरे से एक अहम जानकारी सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी थीं. बीते शनिवार की रात आकांक्षा किसी बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर कैब से होटल से निकली थीं. इसके बाद रात के करीब 1 बजकर 55 मिनट पर एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने आया. सीसीटीवी में कैद घटना में देखा गया कि युवक लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा दुबे के कमरे में ठहरा था. यानी ये युवक ही वो आखिरी शख्स था जो आकांक्षा से मिला था. 

यह भी पढ़ें- काजल राघवानी जानती हैं आकांक्षा दुबे की मौत की वजह? पोस्ट शेयर कर बोलीं 'तुम्हारा डर सही साबित हुआ'  

इधर, सामने आई जानकारी के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी गई है. दूसरी ओर होटल के मैनेजर रीतेश कुमार मेहता का कहना है कि आकांक्षा जब पार्टी से लौटकर वापस अपने कमरे की ओर जा रही थीं, तब वे कुछ होश में नहीं थीं. मैनेजर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस लड़खड़ाते हुए अपने रूम में वापस लौटी थीं.

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह जब अदाकारा सेट पर नहीं पहुंची तो नाटीइमली क्षेत्र में जारी शूटिंग के लिए फिल्म के निर्देशक विकास श्रीवास्तव ने आकांक्षा के मेकअप मैन राहुल को कॉल कर उन्हें तैयार करने के लिए कहा था. इसपर राहुल ने आकांक्षा को कई कॉल किए लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. तब फिल्म निर्देशक की ओर से होटल स्टाफ को कॉल की गई. स्टाफ ने आकांक्षा के कमरे के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया. हालांकि, यहां से भी कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद मैकअप मैन राहुल और होटल स्टॉफ ने मास्टर-की के सहारे आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Suicide: मौत के बाद वायरल हो रहा भोजपुरी एक्ट्रेस का आखिरी गाना, इस एक्टर के साथ आईं नजर

आकांक्षा दुबे होटल के बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था. पुलिस फिल्म निर्देशक, मैकअप मैन, मैनेजर के बयान और सीसीटीवी के आधार पर आगे की छानबीन कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement