Advertisement

Akanksha Dubey Suicide: काजल राघवानी जानती हैं आकांक्षा दुबे की मौत की वजह? पोस्ट शेयर कर बोलीं 'तुम्हारा डर सही साबित हुआ'

Akanksha Dubey की मौत की खबर से Kajal Raghwani को बड़ा झटका लगा है. इस बीच उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया है जिसने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Akanksha Dubey Suicide: काजल राघवानी जानती हैं आकांक्षा दुबे की मौत की वजह? पोस्ट शेयर कर बोलीं 'तुम्हारा डर सही साबित हुआ'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने आत्महत्या कर ली है. बीते दिन यानी रविवार को दिंवगत एक्ट्रेस का शव वाराणसी के एक होटल से बरामद किया गया. वहीं, इस खबर के सामने आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. इतनी कम उम्र में आकांक्षा ऐसा कदम उठा लेंगी, इस बारे में किसी ने कल्पना तक नहीं की थी. फैंस से लेकर तमाम भोजपुरी सितारे आकांक्षा के यूं चले जाने से सकते में हैं. हालांकि, इस बीच काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने आकांक्षा को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है जिसने एक बार फिर फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

क्या बोलीं काजल राघवानी?
आकांक्षा दुबे की मौत की खबर से भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को बड़ा झटका लगा है. अभिनेत्री ने टैलेंडेट एक्ट्रेस के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है. अपने इस पोस्ट में आकांक्षा की एक फोटो शेयर करते हुए काजल ने लिखा, 'तुम्हारा डर सही साबित हुआ आज और तुमने अपने डर को अपनी बहादुरी के सामने जीता दिया. दूसरी शूटिंग पर जाने से पहले तुमने अपनी फीलिंग्स सबके साथ शेयर कीं थीं.'

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Suicide: फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, होटल रूम में मिली लाश  

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'जिस बात का डर था, तुम्हें जिस बात की फिक्र थी शायद अब वो नहीं होगी. इसलिए अब जहां भी हो, शेरनी बनकर ही रहना और अपने हर सपने को पूरे करना. उम्मीद है कि तुम्हें वो हर खुशी मिलेगी जो तुम्हें यहां नहीं मिल पाई. मगर जो भी हो, मैं ये कभी यकीन नहीं कर पाऊंगी कि तुम खुदको खत्म कर सकती हो. बाकी इश्वर है और तुम्हारी जान की कीमत आज नहीं तो कल वो जरूर चुकवाएंगे.'

इससे आगे काजल राघवानी ने लिखा, 'सच्चे प्यार की कीमत जान देकर या किसी की जान लेकर नहीं चुकानी चाहिए.'

यहां देखें काजल राघवानी का पोस्ट-

 

 

वहीं, अब उनके इस पोस्ट ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. नेटिजन्स काजल राघवानी के इस नोट को पढ़ने के बाद कयास लगा रहे हैं कि आकांक्षा ने अपने प्यार की खातिर जान गवाई है. 

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Suicide: मौत के बाद वायरल हो रहा भोजपुरी एक्ट्रेस का आखिरी गाना, इस एक्टर के साथ आईं नजर

बता दें कि फिल्मों से अलग आकांक्षा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती थीं. आकांक्षा दुबे एक्टर समर सिंह को डेट कर रही थीं. हाल ही में, वैलेंटाइन डे के मौके पर दिवंगत एक्ट्रेस ने समर सिंह के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. अब, उनकी मौत के बाद फैंस ने समर सिंह पर भी कई सवाल उठा दिए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement