Advertisement

Akanksha Dubey Suicide: फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, होटल रूम में मिली लाश

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी की मशहूर और टैलेंटेड एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर ने फैंस को हिलाकर रख दिया है.

Akanksha Dubey Suicide: फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, होटल रूम में मिली लाश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Commits suicide) ने आत्महत्या कर ली है. एक्ट्रेस ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. होटल से दिवंगत एक्ट्रेस का शव बरामद किया गया है.

खबरों की मानें तो बीती रात यानी शनिवार को आकांक्षा शूट के बाद सारनाथ में स्थित शैलेंद्र होटल में ठहरने गई थीं. अदाकारा ने इसी होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

यह भी पढ़ें- तिलक सेरेमनी में समा बांधने पहुंचे थे Ritesh Pandey-Shilpi Raj, अचानक हुई हर्ष फायरिंग से 13 साल के बच्चे की मौत  

इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने से पहले आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं. इस दौरान बीच लाइव में ही वे फूट-फूटकर रोने लगीं. अब उनके इस आखिरी वीडियो ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

यहां देखें वीडियो-

 

 

वीडियों में एक्ट्रेस की हालत देख फैंस अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं. हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने आकांक्षा को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया? पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh पर हुआ खतरनाक हमला, Bhojpuri सुपरस्टार के सिर में आई गंभीर चोट

बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो आकांक्षा दुबे ने साल 2019 में फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनका कैमियो रोल था. इसके बाद अदाकारा 'मुझसे शादी करोगी' और 'साजन' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाती नजर आईं.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement