Advertisement

UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ubse.uk.gov.in पर यूं करें चेक

अगर आपने उत्तराखंड बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है तो इस डायरेक्ट लिंक से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं..

Latest News
UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ubse.uk.gov.in पर यूं करें चेक

UK Board Result 2024

Add DNA as a Preferred Source

UK Board Result 2024: अगर आपने उत्तराखंड बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा दी है तो अब आपके इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. उत्तराखंड बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम आप ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 10वीं क्लास का पास परसेंट 89.14% और 12वीं क्लास का पास परसेंट 82.63% रहा. उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं क्लास में प्रियांशी रावत और 12वीं बोर्ड में जनमत बागेश्वर ने टॉप किया है.

कैसे चेक करें UK Board Result 2024-
- सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर UK Board 12th Result 2024 या UK Board 10th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें. 
- अब मांगी गई जरूरी जानकारियां जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें.
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- अब अपना रिजल्ट UK Board Result 2024 डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं. 


यह भी पढ़ें- JEE क्लियर किए बिना इन Institutes से करें Engineering, लाखों का मिलेगा पैकेज


आपको बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 1,15,606 स्टूडेंट्स ने 10वीं और करीब 90 हजार स्टूडेंट्स ने उत्तराखंड बोर्ड से 12वीं की परीक्षाएं दी थीं. करीब 1228 सेंटर्स में ये परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement