ट्रेंडिंग
यह वीडियो मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्टार बाजार के नजदीक का है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि स्कूटर में किस तरह एक साथ 6 लड़के बैठे हुए हैं.
डीएनए हिंदी: ट्रैफिक रूल की बात करें तो टू व्हीलर केवल दो सवारियों के लिए होते हैं लेकिन भारतीय सड़कों पर कई बार इस नियम को तोड़ते लोग नजर आ जाते हैं. एक शख्स ने तो नियम तोड़ा नहीं बल्कि उसकी ऐसी धज्जियां उड़ाई कि देखने वाले हैरान ही रह गए. यह शख्स एक स्कूटर पर गाड़ी से भी ज्यादा सवारियां लेकर जा रहा था. गाड़ी से ज्यादा का मतलब है कि उसमें तो केवल 5 ही सवार हो सकते हैं लेकिन इस शख्स ने अपने स्कूटर में 6 सवारियां बैठा रखी थीं.
Heights of Fukra Panti 6 people on one scooter @CPMumbaiPolice @MTPHereToHelp pic.twitter.com/ovy6NlXw7l
— Ramandeep Singh Hora (@HoraRamandeep) May 22, 2022
यह भी पढ़ें: विदेशी लड़की ने वायलन पर बजाया Oo Antava, फैन्स बोले वीडियो अल्लु अर्जुन को भेजो
यह वीडियो मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्टार बाजार के नजदीक का है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि स्कूटर में किस तरह एक साथ 6 लड़के बैठे हुए हैं. जैसा कि आप देख सकते हैं चार 5 लड़के तो किसी तरह सीट पर अटके हुए हैं और छठा सवार आखिरी लड़के के कंधे पर सवार है. जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो Roads of Mumbai नाम के एक अकाउंट ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के साथ शेयर किया. इस पर पुलिस ने इस मामले को डीएन नगर ट्रैफिक डिविजन को सौंपा गया. इस बात की जानकारी नहीं है कि इनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है या नहीं.
यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टंट ने पहुंचाया जेल, जब्त हुईं दो फॉर्च्यूनर और एक बाइक
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.