Advertisement

Viral Video: फिल्मी स्टंट ने पहुंचाया जेल, जब्त हुईं दो फॉर्च्यूनर और एक बाइक

स्टंट करने वाले शख्स का नाम राजीव बताया जा रहा है. यह Ajay Devgan वाला स्टंट करने के चक्कर में अब जेल पहुंच गया है.

Viral Video: फिल्मी स्टंट ने पहुंचाया जेल, जब्त हुईं दो फॉर्च्यूनर और एक बाइक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अजय देवगन का वो फूल और कांटे वाला सीन तो याद ही होगा. अजय भाई दो बाइक पर खड़े होकर एंट्री मारते हैं. उस सीन में तो कुछ नहीं हुआ था लेकिन एक शख्स को अलग जिंदगी में इस सीन को दोहराना महंगा पड़ गया. यह शख्स दो बाइक नहीं बल्कि दो कारों पर चढ़कर स्टंट दिखा रहा था. अब पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने दोनों कार और एक बाइक भी जब्त कर ली है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक का एक साथी फरार है और उसकी तलाश अभी जारी है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वायरल वीडियो में एक युवक फिल्मी स्टाइल में दो कारों में सवार दिख रहा है. इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए नोएडा सेक्ट 113 की पुलिस ने कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें: Funny Video: बच्चे के हाथ से बिस्कुट छीन कर भागा खरगोश, चालाकी देखता रह गया मासूम

स्टंट करने वाले शख्स का नाम राजीव बताया जा रहा है. इस स्टंट में इस्तेमाल की गई दो फॉर्च्यूनर और एक बाइक को जब्त कर लिया गया है. बता दें कि यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कुछ युवक सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए खतरनाक स्टंट करते पकड़े गए थे.

यह भी पढ़ें: OMG! रोज कुत्ते का सू-सू पीती है यह लड़की, वजह जान चौंक जाएंगे

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement