Advertisement

विदेशी लड़की ने वायलन पर बजाया Oo Antava, फैन्स बोले वीडियो अल्लू अर्जुन को भेजो

कैरोलीना ने इस अंदाज में गाने को वायलन पर बजाया है कि आप देखते ही रह जाएंगे कि इस गाने को इस तरह भी परफॉर्म किया जा सकता है.

विदेशी लड़की ने वायलन पर बजाया Oo Antava, फैन्स बोले वीडियो अल्लू अर्जुन को भेजो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूट्यूब पर एक वीडियो बहुत वायरल वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली कैलोरी एक पॉपुलर हिंदी गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. कैलोरी ने वीडियो अपना वीडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया. इस वीडियो को अबतक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो ध्यान से सुनेंगे तो अपने कानों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. यह विदेशी लड़की अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म पुष्पा के गाने 'ओ अंतवा...' वायलन पर बजा रही हैं. 

इस गाने की वजह से कैलोरी के फैन्स तो वीडियो देख ही रहे हैं साथ ही साथ पुष्पा के फैन्स भी वीडियो को शेयर कर रहे हैं. कैलोरीना एक पॉपुलर यूट्यूब स्टार हैं लेकिन इस वीडियो ने उन्हें भारतीय दर्शकों के बीच भी खासी पहचान दिलाई है. इस वायरल वीडियो पर देश-विदेश से लोग तारीफ भरे कमेंट कर रहे हैं.

ऋतुराज ने लिखा, कैलोरी बहुत ही टैलेंटेड हैं. भारत से बहुत सारा प्यार. देवेंद्र ने लिखा, आपकी परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार है, इस गीत को वायलन पर बजाना मुश्किल लगता है लेकिन आपने बड़ी ही आसानी से इसे कर दिखाया. डेविड स्पेंसर ने लिखा, कभी नहीं सोचा था इस गाने को वायलन पर बजाया जा सकता है. रीमा ने लिखा, कैलोरी ने यह कोड क्रैक कर लिया है कि मिलियन व्यू किस तरह बटोरे जाएं.

यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टंट ने पहुंचाया जेल, जब्त हुईं दो फॉर्च्यूनर और एक बाइक

गेमर जोन नाम के एक यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो को अल्लू अर्जुन और सामंथा के साथ शेयर करने की अपील की ताकि वो भी कैलोरीना का टैलेंट देख सकें और उसे वह तारीफ मिले जो वह डिजर्व करती है.

यह भी पढ़ें:  बच्चे के हाथ से बिस्कुट छीन कर भागा खरगोश, चालाकी देखता रह गया मासूम

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement