Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Elon Musk से तंग आए यूजर्स, कर रहे हैं Orkut की वापसी की मांग

Elon Musk ने जबसे ट्विटर की कमान संभाली है, तब से ही कंपनी बुरी तरह मुश्किलों का सामना कर रही है.

Elon Musk से तंग आए यूजर्स, कर रहे हैं Orkut की वापसी की मांग

एलन मस्क ने ट्विटर पर करवाया एक और पोल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर का सर्वेसर्वा होने के बाद बहुत से बदलाव हुए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट के लिए लागू किए जा रहे हर रोज नए नीयमों से परेशान नजर आ रहे हैं और ट्विटर के खिलाफ #RIPTwitter ट्रेंड कराते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान Orkut और Tumblr की को वापस लाने की मांग की जा रही है. 

कई कर्मचारियों के इस्तीफा से ट्विटर का ऑफिस सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया है. इसके बाद से #RIPTwitter और #GoodByeTwitter ट्रेंड कर रहा है. कई नेटिज़न्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को छोड़ने और ऑरकुट और टम्बलर जैसे पुराने नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

यहां देखें लोगों का रिएक्शन

क्यों ट्रेंड हो रहा है #RIPTwitter?

ट्विटर के कर्मचारी ही #RIPTwitter ट्रेंड करा रहे हैं. ज्यादातर लोगों का कहना है कि ट्विटर की मूल आत्मा मर गई है. एलन मस्क ने जबसे ट्विटर की कमान संभाली है, तब से ही कंपनी बुरी तरह मुश्किलों का सामना कर रही है. एलन मस्क का 'ब्लू सब्सक्रिप्शन' प्लान भी फेल साबित हो रहा है. लोग पैसे देकर फेक अकाउंट्स को भी वेरिफाई करा रहे थे. ऐसे में ट्विटर पर असली और फेक यूजर्स के बीच अंतर भी खत्म हो गया था. फिलहाल इस प्लान पर रोक लगा दी गई है. कर्मचारी, ट्विटर में आ रहे लगातार बदलाव को लेकर खुश नहीं हैं, इसलिए बड़े स्तर पर कर्मचारी इस्तीफा दे रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement