टेक-ऑटो
WhatsApp New Look: वॉट्सऐप ने पिछले दिनों कई अहम फीचर्स लॉन्च किए हैं जिनके यूजर्स के लिए चैटिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल गया है.
डीएनए हिंदी: पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अब एक नया फीचर लॉन्च किया है जो कि चैनल से जुड़ा है. इसके वॉट्सऐप का चैनल फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा, जैसे मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम में चैनल फीचर इस्तेमाल किया जाता है. WhatsApp में चैनल फीचर एक ब्रॉडकास्ट फीचर के तौर पर होगा. इसकी मदद से यूजर्स या फिर बड़े-बड़े ऑर्गनाइजेंस के लोगों तक अपनी जानकारी पहुंचा सकेंगे. इससे पहले ही मेटा ने WhatsApp में मैसेज भेजने के बाद उसे एडिट करने के लिए एडिट फीचर दिया था जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था.
वॉट्सऐप के इस नए फीचर को लेकर Meta ने कहा कि फिलहाल यह फीचर कोलंबिया और सिंगापुर में लॉन्च किया जा रहा है लेकिन बहुत जल्द यह भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा. वॉट्सऐप के मुताबिक यूजर्स चैनल फीचर के माध्यम से इंपॉर्टेंट अपडेट को बेहद सरल तरीके से पा सकते हैं. इसमें फॉलो करने का भी ऑप्शन भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें- Facebook और Instagram अब वसूलेगा हर महीने 699 रुपए, पढ़ें किन्हें और कब से देने होंगे पैसे
नए चैनल के फीचर को लेकर WhatsApp ने जानकारी दी है कि यह एक ऐसा फीचर है जिसमें वन वे कम्युनिकेशन होगा. इसकी मदद से एडमिन क्विकली टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टीकर और पोल को अपने फॉलोअर्स तक सेंड कर पाएगा. इतना ही नहीं अब वॉट्सऐप यूजर्स मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अपने पसंदीदा चैनल को सर्च कर पाएंगे और टेलीग्राम की तरह ही WhatsApp Channel फीचर का सामना करना पड़ेगा.
वॉट्सऐप ने बताया है कि वह इस फीचर को दुनिया की सबसे सेफ प्राइवेट ब्रॉडकॉस्ट सर्विस बनाना चाहते हैं. चैनल पर एडमिन और फॉलोअर्स दो की जानकारी पूरी तरह से सेफ रहेगी. एडमिन का फोन नंबर और उसकी प्रोफाइल को उसके फॉलोअर्स भी देख नहीं सकते. वॉट्सऐप ने बताया है कि वह किसी भी चैनल की हिस्ट्री को अपने सर्वर पर सिर्फ 30 दिनों तक ही रखेगा. कोई भी व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर चैनल बना सकता है और यह एडमिन तय करेगा कि कौन उसे फॉलो करे या कौन नहीं.
यह भी पढ़ें- WhatsApp Tricks: बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें वाट्सऐप मैसेज, बड़े काम की है ये आसान ट्रिक
बता दें कि हाल ही वॉट्सऐप पर एक नया फीचर लॉन्च किया था. इसके तहत यूजर्स भेजे गए मैसेज में हुई गलती को सुधार सकेंगे. इस फीचर का नाम एडिट फीचर रखा है. हालांकि यह फीचर मैसेज भेजने के बाद केवल 15 मिनट तक ही अवेलबल रहेगा. समय पूरा होने के बाद मैसेज को एडिट नहीं किया जा सकेगा. 
इतना ही नहीं अब वॉट्सऐप का लुक भी काफी बदल गया है. अभी तक चैट, कम्युनिटी, स्टेटस और कॉल्स का फीचर ऐप के टॉप में दिया जाता था, उस फीचर को अब बॉटम में कर दिया गया है. हालांकि iOS पर यह फीचर पहले से ही था जिसे अब Android यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- Instagram Down: एक महीने में दूसरी बार डाउन हुआ इंस्टाग्राम, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, किसने क्या कहा?
WhatsApp के बदले लुक के अलावा जो लोग वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाते हैं उनके लिए भी एक बड़ा फीचर है. अब वीडियो, फोटो, जिफ, लिंक्स और Text के अलावा ऑडियो स्टेटस भी लगा सकते हैं. हाल ही में कंपनी ने ऑडियो स्टेटस का फीचर भी जारी किया था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.