Advertisement

Sam Bahadur Review: फैंस को पसंद आया Vicky Kaushal का अंदाज, खूब लुटा रहे प्यार

Sam Bahadur आज दुनियाभर में रिलीज हो गई है. Vicky Kaushal फिल्म में सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आए. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Latest News
Sam Bahadur Review: फैंस को पसंद आया Vicky Kaushal का अंदाज, खूब लुटा रहे प्यार

Sam Bahardur Review

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) आज रिलीज हो गई है. फिल्म में एक्टर आर्मी जनरल ऑफिसर सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) का रोल निभा रहे हैं. मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. विक्की कौशल को सैम बहादुर के रोल में देखने फैंस काफी एक्साइटेड हैं. यहां देखें लोगों ने फिल्म को लेकर कैसा रिस्पॉन्स दिया है. 

विक्की कौशल के अलावा फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आए. फातिमा इंदिरा गांधी के कैरेक्टर में दिखीं, वहीं सान्या ने सैम मानेकशॉ की वाइफ का रोल निभाया. लोगों का कहना है कि फिल्म में विक्की कौशल ने सैम बहादुर का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया है. फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. हालांकि इंदिरा गांधी बनीं फातिमा सना शेख लोगों को थोड़ी फीकी लगीं.

मेघना गुलजार की सैम बहादुर की टक्कर आज सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की एनिमल से हो रही है.  एनिमल को धांसू एडवांस बुकिंग मिली थी और अब ये काफी लोगों की पहली पसंद है. वहीं बात करें तो सैम बहादुर की एडवांस बुकिंग एनिमल की 10 फीसदी भी नहीं थी. आंकड़ों के मुताबिक इसने एक करोड़ 80 लाख रुपये ही एडवांस बुकिंग में कमाए हैं. फिलहाल विक्की की फिल्म को भी काफी लोग पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sam Bahadur First Review: रुला देगी असली आर्मी हीरो की कहानी, जानें विक्की कौशल इंप्रेस कर पाए या नहीं

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement