बॉलीवुड
राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi) के दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई है.
राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi) 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों के मिले जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. मिस्टर एंड मिसेज माही ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है. यह फिल्म राजकुमार और जाह्नवी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. वहीं, अब फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं इस बारे में.
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर सबसे पहले फिल्म रूही में साथ नजर आए थे. यह एक हॉरर कॉमेडी है. इसके बाद मिस्टर एंड मिसेज माही में दोनों एक्टर्स ने दूसरी बार साथ काम किया हैं. फिल्म ने पहले दिन कुल 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्टर एंड मिसेज माही ने दूसरे दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 11.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें- Mr & Mrs Mahi: राजकुमार-जाह्नवी की फिल्म ने पहले दिन तोड़े रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई
फिल्म को मिला था सिनेमा लवर्स डे का फायदा
बता दें कि सिनेमा लवर्स डे पर मेकर्स ने फिल्म की टिकट 99 रुपये रखी थी, जिससे मूवी को काफी हुआ था और ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था. हालांकि फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की है. वहीं, संडे को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है.
यह भी पढ़ें-Mr & Mrs Mahi: दर्शकों को भाया क्रिकेट-रोमांस का मेल, राजकुमार राव और जाह्नवी ने जीता फैंस का दिल
जानें क्या है फिल्म की कहानी
मिस्टर एंड मिसेज माही एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो कि एक कपल पर आधारित है. इस फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर का नाम माही होता है और दोनों क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं. हालांकि परिवार के कारण राजकुमार अपना सपना पूरा नहीं कर पाता है, लेकिन शादी के बाद वह अपनी पत्नी को क्रिकेटर बनाता है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के अलावा कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और जरीना वहाब नजर आई हैं. फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.