Advertisement

55 साल बाद बनने जा रहा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता

Chaturgrahi Yog : ग्रहों की चाल और फेरबदल से बनने वाले राजयोग व्यक्ति के भाग्य को प्रभावित करते हैं. इसी तरह चार ग्रहों के गोचर करने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो बेहद शुभ साबित हो सकता है.

Latest News
55 साल बाद बनने जा रहा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता
Add DNA as a Preferred Source

ज्योतिष में ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने पर​ विशेष योग बनते हैं. इसी तरह त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं. इसका प्रभाव हर व्यक्ति और राशियों पर पड़ता है. मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि और व्यापार के दाता बुध, मायावी ग्रह राहु और धन के दाता शुक्र का संयोग बन रहा है. इसकी वजह से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभदायक साबित होगा. इन योग के प्रभाव से राशियों को धन दौलत और हर काम में सफलता प्राप्त होगी. 

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

चार ग्रहों के संयोग से चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभदायक साबित होगा. यह आपकी राशि से लेकर इनकम के स्थान पर बन रहा है. ऐसे में नौकरी से लेकर व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. धन लाभ के साथ ही कोई बड़ा काम मिल सकता है. वहीं यह समय ​निवेश के लिए बेहद लाभदायक है. होटल, टूरिज्म और सोने चांदी से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों के लिए भी यह बेहद फलदायक साबित होगा. 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

चतुर्ग्रही योग मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा. इस योग में व्यक्ति के रुके हुए काम भी बन जाएंगे. नौकरी से लेकर कारोबार में सफलता प्राप्त होगी. वहीं नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है. इस राशि के जो भी जातक मिथुन राशि से जुड़े हुए हैं, उन्हें चुनाव में लाभ होने की संभावना है. कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है. इसके साथ ही धन के मामले में भी यह समय बेदह लाभकारी रहेगा. 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

चार ग्रहों की युति धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और फलदायक सिद्ध होगी. यह योग आपकी राशि के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है. ऐसे में व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. साथ ही अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो लाभ होना तय है. निवेश और प्रॉपट्री खरीदने के योग बन रहे हैं. इसमें लाभ भी मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. अचानक धन की प्राप्ति होने से सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी. 
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement