Advertisement

Virat Kohli Wedding Ring: विराट कोहली अपने गले में क्यों पहनते हैं अपनी वेडिंग रिंग? वजह है बेहद खास

जब भी विराट मैदान में उतरते हैं तब वह अपनी वेडिंग रिंग को गले में पहन लेते हैं, जानते हैं क्यों?

Virat Kohli Wedding Ring:  विराट कोहली अपने गले में क्यों पहनते हैं अपनी वेडिंग रिंग? वजह है बेहद खास

Virat Kohli wears wedding ring in neck

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  आपने देखा होगा की क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली अक्सर एक लॉकेट चूमते नजर आते हैं. क्या आपको पता है कि ये चेन में बंधा कोई लॉकेट नहीं बल्कि उनका वेडिंग रिंग है. आखिर गले में शादी की अंगूठी क्यों पहनते हैं विराट?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर ही मैच के दौरान कभी फ्लाइंग किस तो कभी इशारों में बात करते नजर आते हैं. दोनों के प्यार का ये पेंडेंट यानी रिंग लॉकेट छोटा सा इशारा है. दिग्गज क्रिकेटर पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते. 

तो इसलिए अलग नहीं होने देते अपने प्यार कि निशानी को

विराट कोहली अपनी शादी की अंगूठी गले में पहने नजर आते हैं, ऐसा केवल मैच खेलने के दौरान ही करते हैं. क्योंकि खेलते समय अपनी अंगूठी उंगली में नहीं पहन पाते हैं. इसलिए वह इस अंगूठी को गले में पहन लेते हैं. विराट कोहली अपनी शादी की अंगूठी हमेशा अपने पास रखते हैं. ये रिंग कभी आपको उनकी अनामिका उंगली पर या उनकी गर्दन में लटकी दिखेगी.

विराट कभी खेल के मैदान में अनुष्का के गाने पर डांस करने लगते हैं तो कभी अनुष्का से इशारे में बातें करते हैं. दोनों की लव कैमेस्ट्री बेहद एंटरटेनिंग लगती है और खास बात ये है कि उनके फ्लाइंग किस भी खूब देखने के मिलते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement