Advertisement

11 साल की लड़की की 'दोस्त' ने ही करवाया गैंगरेप, पूरी घटना देखती रही और हंसती भी रही

मुंबई से रेप की एक ऐसी खबर आ रही है जिसके बारे में सुनकर आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और गु्स्सा भी आएगा. यहां 11 साल की एक लड़की के साथ उसी की दोस्त ने गैंगरेप करवाया है. रेप के लिए उसने अपने 3 दोस्तों को बुलवाया. 

11 साल की लड़की की 'दोस्त' ने ही करवाया गैंगरेप, पूरी घटना देखती रही और हंसती भी रही

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: मु्बई से एक बेहद घिनौनी खबर आ रही है. यहां एक 11 साल की नाबालिग का उसकी 21 साल की दोस्त ने गैंगरेप करवाया है. आरोपी लड़की ने इसके लिए अपने 3 पुरुष दोस्तों को बुलाया. सबसे शर्मिंदगी वाली बात यह है कि इस दौरान नाबालिग से रेप होते वह लड़की देखती रही. यह घटना 17 अगस्त की सुबह की है. मामला सामने आने के 6 घंटे के भीतर ने आरोपी लड़की को पुलिस ने धर दबोचा है.

बताया जा रहा है कि 16 अगस्त की शाम को 11 साल की लड़की अपना मोबाइल ठीक करवाने पहुंची थी. उसी वक्त उसे 21 साल की आरोपी मिली. दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे. बातों-बातों में वह नाबालिग को अपने साथ लेकर चली गई.

उसने नाबालिग को एक सुनसान जगह पर ले जाकर अपने 3 दोस्तों को बुलाया. तब तक आधी रात हो चुकी थी. वे सब गणेश उत्सव के लिए बनाए गए एक पंडाल के पीछ गए और नाबालिग लड़की अपने कब्जे में ले लिया. 

यह भी पढ़ें, बूढ़े ने 13 साल की मासूम को ₹10 का लालच देकर कमरे में बुलाया, फिर दोस्त के साथ किया गैंगरेप

फिर एक-एक करके सबने नाबालिग के साथ रेप किया. रेप की यह पूरी वारदात 21 साल की वह लड़की देखती रही और हंसती भी रही. वे तीनों सुबह पीड़िता को उसके घर छोड़कर चले गए. साथ ही उन लोगों ने यह बात किसी को नहीं बताने के लिए कही और धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे.

यह भी पढ़ें, 4 युवकों के साथ नाजायज संबंध, राज खुलने के डर से बहन का कराया गैंगरेप, फिर की हत्या

पीड़िता ने घर में अपनी मां को यह सब बातें बताईं. मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए तीन टीमें बनाईं. सबसे पहले उस 21 साल की लड़की को अरेस्ट किया गया. फिर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को अरेस्ट किया. दोनों विरार इलाके के रहने वाले हैं. एक कॉलेज स्टूडेंट है तो दूसरा सब्जी बेचता है. 

पुलिस तीसरे आरोपी को अरेस्ट करने के लिए छापे मार रही है. तीसरे आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह ड्रग डीलर है और उसके ऊपर पहले से ही कई मुकदमे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement