Advertisement

बूढ़े ने 13 साल की मासूम को ₹10 का लालच देकर कमरे में बुलाया, फिर दोस्त के साथ किया गैंगरेप

छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार में एक 76 साल के बुजुर्ग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक 13 साल की मासूम लड़की के साथ गैंगरेप किया है. बूढ़े ने सिर्फ 10 रुपये का लालच देकर बच्ची को अपने कमरे में बुलाया था. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है...

बूढ़े ने 13 साल की मासूम को ₹10 का लालच देकर कमरे में बुलाया, फिर दोस्त के साथ किया गैंगरेप

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलोदा बाजार (Baloda Bazaar) से एक बेहद शर्मनाक खबर आई है. यहां एक 76 साल के बूढ़े ने एक 13 साल की बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया. आरोप है कि इसने पहले खुद बच्ची के साथ रेप किया फिर अपने 47 साल के दोस्त को बुलाया. बूढ़े के दोस्त ने भी उस बच्ची के साथ रेप किया. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है.

बलोदा बाजार के एसपी दीपक झा ने बताया कि 76 साल कुंजराम वर्मा और 47 साल के रमेश वर्मा को रविवार को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों की गिरफ्तारी पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के बाद किया गया.

एसपी दीपक झा ने बताया कि कुंजराम ने लड़की को 10 रुपये का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया. इसके बाद अपने दोस्त रमेश को फोन करके बुलाया. बच्ची ने पुलिस को बताया को दोनों ने उसके साथ 3 बार रेप किया.

यह भी पढ़ें, छत्तीसगढ़ में नाबालिग को भगाकर ले गई महिला, 260 दिनों तक बंधक बनाकर करती रही रेप!

एसपी झा ने बताया कि कुंजराम अकेला रहता है. कुंजराम लड़की को 10 रुपये का लालच देकर पहले भी अपने घर बुलाता रहा है. कुंजराम का इलाके में किराना का दुकान चलाता है. 

इस घटना का पता तब चला जब पड़ोस की एक महिला ने लड़की को कुंजराम के घर से बाहर आते देखा. लड़की इस महिला की बेटी की दोस्त भी है. फिर महिला ने लड़की की मां को सतर्क किया. लड़की की मां ने जब पूछा तो उसने सचाई बता दी. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. 

यह भी पढ़ें, हार्न बजाने पर साइकिल नहीं हटाई, 15 साल की नाबालिग ने बहरे अधेड़ को चाकू से गोदा

लड़की जब पुलिस के पास आई तो उसे पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत थी. पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवा कर उसका मेडिकल करवाया. सोमवार को पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी दे दी  गई.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गैंगरेप और पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement