Advertisement

4 युवकों के साथ नाजायज संबंध, राज खुलने के डर से बहन का कराया गैंगरेप, फिर की हत्या

Lakhimpur Kheri Gangrape: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात की शिकार हुई लड़की की बड़ी बहन का 4 युवकों के साथ नाजायज संबंध था.

4 युवकों के साथ नाजायज संबंध, राज खुलने के डर से बहन का कराया गैंगरेप, फिर की हत्या

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक युवती ने अपने 4 दोस्तों को बुलाकर अपनी 12 साल की बहन का गैंगरेप कराया. इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद वह चुपचाप घर चली गई. अगले दिन लड़की का शव गन्ने के खेत में मिला. पुलिस ने इस मामले में बहन समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि युवती का 4 युवकों के साथ रिलेशनशिप में थी और उसकी छोटी बहन को इन अफेयर्स के बारे में पता चल गया था. युवती को डर था कि वह घर में किसी को बता नहीं दे. इसलिए छोटी बहन को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची. उसने अपने प्रेमी और चार दोस्तों से बहन को रास्ते से हटाने के लिए कहा. 

ये भी पढ़ें- Eknath Shinde का सीएम बनना उद्धव ठाकरे के लिए बुरी खबर: उमर अब्दुल्ला

युवती ने एक दिन छोटी बहन को खेत में बुलाया, जहां उसके प्रेमी के साथ चार दोस्त पहले से ही मौजूद थे.चारों ने पहले लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब उसने विरोध किया तो दुपट्टे से उसके हाथ पैर बांधकर गैंगरेप किया और उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस को बच्ची का शव गने के खेत में मिला.

पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि मंगलवार को 13 साल की एक लड़की शौच के लिए खेत गई थी दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पाकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मृतका की बड़ी बहन भी शामिल है. उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि चार युवकों ने लड़की की हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था और लड़की की बड़ी बहन ने आरोपियों की मदद की थी. 

युवती का 4 युवकों से था संबंध
अधिकारी ने बताया कि मौका-ए-वारदात पर छह युवक और लड़की की बहन मौजूद थी. उनमें से रणजीत चौहान, अमर सिंह, अंकित और संदीप चौहान ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया था जबकि दीपू और अर्जुन रखवाली कर रहे थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात की शिकार हुई लड़की की बड़ी बहन का अन्य अभियुक्तों में से चार युवकों से नाजायज संबंध था, जिसका वह विरोध करती थी. इसे लेकर दोनों बहनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था.

उन्होंने बताया कि इसी रंजिश को लेकर बड़ी बहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने का फैसला किया और उसे शौच के बहाने गन्ने के खेत में लेकर गई, जहां घटना को अंजाम दिया गया. बाद में लड़की का गला उसके दुपट्टे से घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई. सुमन ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement