Advertisement

MP Election 2023: वोटिंग शुरु होते ही इस हाई प्रोफाइल सीट पर हुई फायरिंग, जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सौंसर में वोट डाला. इस बीच कई जगहों से मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं.

MP Election 2023: वोटिंग शुरु होते ही इस हाई प्रोफाइल सीट पर हुई फायरिंग, जानें पूरा मामला

MP Chunav news hindi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. यहां राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं. इसके लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए है. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई दिग्गज नेता वोट डालने के लिए अपने-अपने बूथों पर पहुंचे. सीएम शिवराज सिंह चौहान के गांव जैत के बूथ पर पहुंचे. वहीं, कमलनाथ छिंदवाड़ा के शिकारपुर मतदान केंद्र में वोट करने के लिए अपने घर से निकले.  इस बीच एमपी के हाई  प्रोफाइल सीट से फायरिंग की खबर सामने आ रही है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फायरिंग हो गई. दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी हैं. बताया जा रहा है कि मतदान को लेकर दिमनी क्षेत्र के मिरघान पोलिंग बूथ पर दो गुटों में फायरिंग हो गई.फायरिंग में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. मौके पर पुलिस पहुंच गई है हालांकि अभी तक पुलिस ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है. पुलिस ने मामले को स्थति को नियंत्रित कर रही है. हालांकि अभी तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. 

इसे भी पढ़ें- World Cup 2023 Final: फाइनल में इस खूंखार गेंदबाज से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, पलक झपकते ही ले उड़ता है मैच

दिमनी विधानसभा से सीट से लड़ रहे नरेंद्र सिंह तोमर 

दिमनी विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं, यह प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है. यहां से इस बार भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने रविंद्र तोमर को टिकट दिया है. वहीं बसपा से पूर्व विधायक बलबीर सिंह दंडोतिया मैदान में हैं. 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस विधायक गिर्राज दंडोतिया ने जीत दर्ज की थी लेकिन 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर जाने के बाद वह भी बीजेपी में शामिल हो गए थे.  जिसके बाद दिमनी में भी उपचनाव हुआ था लेकिन गिर्राज हार गए और कांग्रेस के उम्मीदवार रविंद्र सिंह तोमर (भिड़ोसा) ने 24 हजार 267 वोट से जीत दर्ज की थी. 

इसे भी पढ़ें- MP Election 2023: एमपी में वोटिंग से पहले इंदौर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

मतदान के बाद शिवराज सिंह ने कही यह बात 

एमपी के सीएम शिवराज सिंह अपनी पत्नी साधना के साथ बुधनी में मां नर्मदा नदी का आशीर्वाद लेने पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने मतदान किया. जिसके बाद उन्होंने कहा कि हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है. मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है. वे बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मतदान के बाद कहा कि मतदाता मतदान आवश्य करें. भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है...हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे. हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे. वहीं, वोट डालने के बाद प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि सब सच्चाई का साथ देंगे. मैं शिवराज सिंह नहीं हूं, जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी. जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी. भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement