Advertisement

IndiGo की फ्लाइट में महिला को सैंडविच में मिला जिंदा कीड़ा, देखें Viral Video

Indigo Viral News: एक महिला यात्री ने सोशल मीडिया पर इंडिगो फ्लाइट को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
IndiGo की फ्लाइट में महिला को सैंडविच में मिला जिंदा कीड़ा, देखें Viral Video

indigo flight woman passenger

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक महिला यात्री ने इंडिगो फ्लाइट में अपना दुःखद अनुभव साझा किया है. महिला ने बताया है कि उसे इंडिगो में खाने के लिए सैंडविच दिया गया था, जिसमें जिंदा कीड़ा मिला. महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में भोजन की गुणवत्ता तथा सेवा मानकों में कथित गिरावट के लिए किफायती विमान सेवा कंपनी की आलोचना की है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इंडिगो पर लोग सवाल उठाने लगे. अब इंडिगो एयरलाइन्स ने इसपर जवाब दिया है. 

दिल्ली की हेल्थ प्रोफेशन और डायटीशियन खुशबू गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें दिखाया गया है कि 29 दिसंबर की सुबह दिल्ली से मुंबई की इंडिगो उड़ान के दौरान खरीदे गए वेज सैंडविच में उन्हें एक जिंदा कीड़ा मिला.खुसबू ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह जानने के बावजूद कि सैंडविच की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी…फ्लाइट अटेंडेंट ने अन्य यात्रियों को सैंडविच परोसना जारी रखा. वहां बच्चे, बुजुर्ग और अन्य यात्री थे… अगर किसी को संक्रमण हो गया तो क्या होगा?

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में स्टूडेंट और टीचर के फोटोशूट पर क्यों भड़का है हंगामा?

फ्लाइट अटेंडेंट ने दिया ऐसा जवाब 

 महिला का दावा है किया कि इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट को कीड़ा मिलने की सूचना देने के बावजूद उसकी प्रतिक्रिया ऐसी थी जैसे कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान में खाद्य सुरक्षा के व्यापक मुद्दे को अनदेखा करते हुए केवल इतना कहा कि हम इसकी जगह कोई दूसरी चीज दे देंगे.  फ्लाइट अटेंडेंट ने ने महिला को आश्वासन दिया कि मामला संबंधित विभाग के ध्यान में लाया जाएगा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही लोग इंडिगो पर कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के स्कूल में छात्रों से साफ कराया गया टॉयलेट, वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा  

 

महिला से इंडिगो ने मांगी माफी 

महिला के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंडिगो ने माफी मांगी है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि चालक दल ने संबंधित विशिष्ट सैंडविच की सेवा तुरंत बंद कर दी है. एयरलाइन की ओर से कहा गया कि हम दिल्ली से मुंबई की उड़ान 6ई 6107 पर अपने अनुभव के संबंध में हमारे एक ग्राहक द्वारा उठाई गई चिंता से अवगत हैं. हम बोर्ड पर खाद्य और पेय सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता पर जोर देना चाहते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement