Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

ट्रेन बनी मंडप, यात्री बने बाराती, भीड़ के बीच ही मांग में भर दिया सिंदूर, VIDEO वायरल

प्यार के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं. एक कपल ने लोगों से खचाखच भरी ट्रेन में ही शादी रचा ली. मांग भरने का तरीका देखकर लोग हैरान हैं.

ट्रेन बनी मंडप, यात्री बने बाराती, भीड़ के बीच ही मांग में भर दिया सिंदूर, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्यार क्या है? एक्शन, इमोशन और एक्टिंग से लबरेज एक सामाजिक ड्रामा. अगर आपने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देख लिया तो पक्का यही कहेंगे. किसी फिल्मी स्टोरी की तरह एक ट्रेन की बोगी है, सैकड़ों लोगों की भीड़ है, एक लड़की है और मंगलसूत्र लिए हुए एक लड़का है. फिर जो स्क्रिप्ट बन पड़ी है उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चलती ट्रेन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

चलती ट्रेन में एक कपल की शादी का वीडियो जमकर छा गया है. कपल एक-दूसरे को वरमाला पहना रहा है. लड़की लड़के को हग करती नजर आ रही है. लड़की की मांग सिंदूर से भरी हुई है. फूलों का हार है, मंगलसूत्र है और लड़के-लड़के को कोसते कुछ लोग हैं. इस कपल ने सबको साइड में छोड़कर शादी रचा ली. दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, लड़के ने लड़की के गले में मंगलसूत्र डाला और शादी हो गई.

भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने ये इमोशनल ड्रामा लाइव देखकर ताली भी बजाई. ये वीडियो कहां का है अभी तक पता नहीं चल सका है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि ऐसी कोई मजबूरी होगी तभी ट्रेन में शादी कर ली तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि यह सब पब्लिसिटी के लिए हो रहा है. कुछ लोग बहादुरी की भी तारीफ कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- Exit Poll Results 2023: किस राज्य में बनेगी किसकी सरकार, क्या कह रहे हैं सभी एग्जिट पोल के नतीजे, पढ़ें

वायरल वीडियो पर क्या बोल रही है पब्लिक?
वायरल वीडियो में कुछ लोगों ने कपल की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि चलती ट्रेन में शादी क्या बात है. एक यूजर ने लिखा है कि वाह, क्या हिम्मत है. एक यूजर ने लिखा कि दोनों कपल को शुभकामनाएं. ज्यादातर लोग कपल के वायरल वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement