Advertisement

Delhi Weather: कब से शुरू होगी दिल्ली में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट जानें 

Delhi Weather Alert: दिल्ली में ठंड पड़नी शुरू हो गई है और बुधवार को प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट है. हालांकि, अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जरूर दिख रहा है और आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा.

Delhi Weather: कब से शुरू होगी दिल्ली में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट जानें 

Delhi Winter

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पहले से सुधरा है और अभी यह नियंत्रण में है. तेज हवाओं ने उसके असर को कमजोर किया है और दिल्ली में ठंड भी पड़नी शुरू हो गई है. लोगों को तेज धूप के साथ दूर तक विजिबिलिटी नजर आ रही है. हालांकि, अभी तक दिल्ली की मशहूर कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू नहीं हुई है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान और गिरने का अनुमान है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने लगी है. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 दिसंबर के बाद ही ज्यादा सर्दी पड़ने लगेगी. प्रदूषण की बात करें तो यह अभी भी खराब की श्रेणी में ही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बर्फबारी के बाद 8 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. 

दिल्ली के लोगों को अभी गुलाबी सर्दी का लुत्फ लेने का मौका 15 दिसंबर तक मिलता रहेगा. आम तौर पर दिल्ली में दिसंबर के पहले सप्ताह से ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है लेकिन अभी ऐसा मौसम नहीं है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी हो रही है लेकिन अब तक कोई जोरदार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं बना है. हालांकि, 8 दिसंबर के बाद से तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है और फिर 15 दिसंबर के बाद काफी ठंड बढ़ सकती है. फिलहाल लोग गुलाबी सर्दियों का मजा ले पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 7 दिसंबर को लेंगे शपथ  

15 दिसंबर तक मौसम रहेगा खुशनुमा 
स्काईमेट के मुताबिक, 15 दिसंबर तक दिल्ली के लोगों को ठंड और कोहरे की वजह से ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. मौसम खुशनुमा ही बना रहेगा. मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा. यह सामान्य से दो डिग्री कम है. बुधवार को आसमान साफ रहेगा और हल्का कोहरा रह सकता है जिससे परेशानी नहीं होगी. अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं 7 से 11 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. लोग खुशनुमा मौसम का पूरा लुत्फ ले सकेंगे.

15 दिसंबर के बाद बढ़ सकती है ठंड 
मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है क्योंकि कोई जोरदार पश्चिमी विक्षोभ  बनता नहीं दिख रहा है. 8 दिसंबर तक पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का दबाव क्षेत्र ही रहेगा जिसकी वजह से हल्की बर्फबारी होती रहेगी. 15 दिसंबर के बाद ही भारी दबाव बनने का अनुमान है जिसके बाद जोरदार ठंड पहाड़ों और मैदानी इलाकों पर पड़ने लगेगी. फिलहाल दिल्ली की मशहूर सर्दी के लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा. 

यह भी पढ़ें: 'दादा की उम्र हो चुकी आपकी,' सदन में TMC सांसद पर क्यों भड़के अमित शाह 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement