Advertisement

Weather News: उत्तराखंड जाने का अभी सोचें भी नहीं, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

Delhi Rain Forecast: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की शाम बारिश के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. शुक्रवार को भी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है. दिन भर बूंदा-बांदी होने और हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. 

Weather News: उत्तराखंड जाने का अभी सोचें भी नहीं, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

Delhi Weather Updates

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली और एनसीआर में पिछले (Delhi-NCR Weather Forcast) कुछ वक्त से लोग उमस भरी चिपचिपी गर्मी से परेशान थे. गुरुवार की शाम हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज कुछ बदला है. शुक्रवार को भी लोगों को दिन भर गर्मी से राहत रहेगी. मौसम विभाग ने बूंदा-बांदी का अनुमान जताया है. हालांकि बारिश की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं देखने को मिलेगी. दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है. दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी है. उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है और प्रशासन ने लोगों को किसी भी तरह की यात्रा करने से बचने का निर्देश दिया है.  

शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में हल्की बारिश का अनुमान जताया है. शुक्रवार को राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है. हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन तापमान में खास गिरावट का अनुमान नहीं जताया गया है. पंजाब और हरियाणा के भी अलग-अलग जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है. बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव भी हो गया है.

यह भी पढ़ें: भारत में 5 साल पहले हुई थी सबसे बड़ी बैंकिंग लूट, जानें हैकर्स ने कैसे दिया था अंजाम?

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है. शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि अब अगले दो दिनों तक तेज और झमाझम बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है जिससे लोगों को तीखी धूप से राहत मिलती रहेगी. 

यह भी पढ़ें: विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, मणिपुर के साथ पीएम ने खत्म किया भाषण

कई राज्यों में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून 
जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी लेकिन अगस्त के पहले सप्ताह में सामान्य से कम बारिश हुई. हालांकि यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत कई और राज्यों में मानसून फिर सक्रिय होता दिख रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों में मध्यम से लेकर तेज बारिश का अनुमान जताया गया है. यूपी के कुछ हिस्सों और बिहार के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में मानसून के फिर सक्रिय होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement