Advertisement

'जहर के समान है बीजेपी-RSS, बनाकर रखें दूरी', मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी पर हमला

Mallikarjun Kharge targets PM Modi: मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा का विरोध करने पर नेताओं को अपनी पार्टियां और गठबंधन छोड़ने की धमकी दी जाती है.

Latest News
'जहर के समान है बीजेपी-RSS, बनाकर रखें दूरी', मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी पर हमला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोमवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोगों के लिए लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका है, क्योंकि अगर बीजेपी फिर से जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही की तरफ बढ़ सकते हैं. बीजेपी भारत में उसी तरह शासन करेगी जैसे पुतिन रूस में कर रहे हैं. यानी देश में चुनाव खत्म हो जाएंगे. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से दूरी बनाने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि वे ‘जहर के समान’ हैं.  खरगे ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार राज्यों और विपक्ष के नेताओं को डरा-धमका कर चल रही है. उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के नेताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं और ईडी, आयकर विभाग राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के हथियार बन गए हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा और आरएसएस की विचारधाराओं के बारे में पता होना चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा का विरोध करने पर नेताओं को अपनी पार्टियां और गठबंधन छोड़ने की धमकी दी जाती है. राहुल गांधी को अक्सर डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है, क्योंकि वह भाजपा और आरएसएस का विरोध करते हैं. हालांकि, राहुल गांधी उनके दबाव में नहीं आए और ऐसी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहे, जो देश को बांटना चाहते हैं.’ 

नीतीश कुमार के बारे में क्या बोले खरगे?
उन्होंने यह भी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने का आगामी चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. महागठबंधन से एक व्यक्ति के जाने से हम कमजोर नहीं होंगे. हम भाजपा को हरा देंगे. खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर आदतन झूठ बोलने का आरोप लगाया. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां और हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपये का आश्वासन देकर लोगों को गुमराह किया गया. पिछले 70 सालों के दौरान कांग्रेस की उपलब्धियों पर प्रधानमंत्री मोदी के तंज का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा, “आप (मोदी) गुजरात के मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री बन गए, क्योंकि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान को ऊंचा रखा था. लेकिन अब आप लोकतंत्र और संविधान की बुनियादी बातों को नष्ट कर रहे हैं.’

 यह भी पढ़ें : अब अरविंद केजरीवाल ने भी दी राम मंदिर की बधाई, बोले 'रामराज्य से प्रेरित है दिल्ली सरकार' 

BJD पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को सही ढंग से लागू कर महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और वंचितों को अधिकार दिया. ओडिशा की राजनीतिक परिस्थिति का उल्लेख करते हुए खरगे ने दावा किया कि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और विपक्षी भाजपा के बीच ‘प्रेम विवाह’ हुआ है. खरगे ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां ओडिशा को लूट रही हैं और राज्य के गरीब लोगों पर अत्याचार कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि जहां भाजपा और बीजद केवल अमीर लोगों के साथ हैं, वहीं कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चिटफंड घोटाले में लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी और राज्य में खनन की आड़ में लूट एक नियमित घटना है. उन्होंने दावा किया कि बीजद और भाजपा एक-दूसरे से मिली हुई हैं, इसलिए अपराधी पकड़े नहीं जाते. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने जीवन का आखिरी कांग्रेस अधिवेशन 1964 में भगवान जगन्नाथ की इस भूमि पर किया था. पंडित नेहरू जी और बीजू पटनायक जी बहुत अच्छे दोस्त थे. वह (बीजू) नेहरू जी की विचारधारा में विश्वास करते थे. लेकिन आज के पटनायक (नवीन) भाजपा की विचारधारा में विश्वास करते हैं.’

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement