Advertisement

Seeds For Diabetic Patients: ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए खाएं 5 तरह के बीज, डायबिजीज कभी नहीं होगा बेकाबू

Seeds For Diabetic Patients: इन 5 बीजों को खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा. टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से भी बचें रहेंगे.

Latest News
Seeds For Diabetic Patients: ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए खाएं 5 तरह के बीज, डायबिजीज कभी नहीं होगा बेकाबू

Diabetic Patients

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है. ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कंट्रोल में रखने से ही इससे बचाव किया जा सकता है. शुगर के मरीजों के लिए डाइट को फॉलो करना बहुत मुश्किल हो जाता है. थोड़ा सा मीठा खाते ही ब्लड शुगर लेवल हाई (High Blood Sugar Level) हो जाता है. ऐसे में डायबिटीज (Diabetes) के टाइप 2 होने का खतरा भी बढ़ जाता है. हालांकि आप कई चीजों की मदद से ब्लड शुगर लेवल को कंंट्रोल (Control Blood Sugar Level) कर सकते हैं. ऐसे 5 बीज है जिन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है तो आइये आपको इसके बारे में बताते हैं.

इन 5 बीजों से कंट्रोल करें डायबिटीज (5 Seeds For Control Blood Sugar Level)
तुलसी के बीज

तुलसी औषधीय के रूप में बहुत ही फायदेमंद है. तुलसी के बीज भी कई परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं. फाइबर से भरपूर तुलसी के बीज खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं. यह खांसी, जुकाम और बुखार के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ही कम होती है. ब्लड शुगर कम करने के लिए लो कार्बोहाइड्रेट फूड्स खाने चाहिए. ऐसे में इसे डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर को कम कर सकते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-6 फैट और मैग्नीशियम भी होता है जो शुगर को कम रखता है.

मुंह में इस हरे पत्ते को रस घुलते ही गिरेगा ब्लड शुगर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक, डायबिटीज का काल है ये पत्ता

अलसी के बीज
यह ब्लड शुगर को कम करने के लिए काम आता है. साथ ही यह शुगर मरीज की थकान को भी कम करता है. अलसी के बीज पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी फायदेमंद होते हैं. अलसी के बीज के साथ ही इसके पाउडर का सेवन भी डायबिटीज में फायदेमंद होता है.

मेथी के बीज
ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए मेथी के बीज फायदेमंद होते हैं. इसमें फाइबर होता है जो कार्बोहाइड्रेट और शुगर का अवशोषण कम करता है. ऐसे में ब्लड में शुगर का स्तर कम बना रहता है. इनमें और भी कई पोषक तत्व होते हैं.

अजवाइन
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अजवाइन के बीज खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में कर सकते हैं. इसमें फाइबर भी भरपूर होता है. अजवाइन मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है. यह शुगर के साथ ही वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement