Advertisement

Shraddha के हत्यारे Aftab को फांसी... एक्ट्रेस Kavita Kaushik ने गुस्से में कह डाली ये बात!

Shraddha Murder Case के बारे में सुनकर एक्ट्रेस Kavita Kaushik गुस्से से भर गई हैं और उन्होंने आरोपी Aftab को फांसी दिए जाने की मांग की है.

Latest News
Shraddha के हत्यारे Aftab को फांसी... एक्ट्रेस Kavita Kaushik ने गुस्से में कह डाली ये बात!

Death Penalty Demand For Shraddha Murder Accused Aftab: अफताब को फांसी की मांग

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) को लेकर देश भर के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला (Aftab) ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े करके जंगल में फेंक दिए. वहीं, 6 महीने बाद पुलिस ने हत्यारे आफताब को पकड़ लिया है और पूछताछ के दौरान लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. वहीं, इस केस के बारे में जानने के बाद एक्ट्रेस कविता कौशिक (Actress Kavita Kaushik) भी गुस्से से भर गई हैं और उन्होंने आफताब (Death Penalty For Aftab) के लिए मौत की सजा की मांग की है.

दरअसल, कविता कौशिक ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर इस केस को लेकर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए आरोपी आफताब के लिए मौत की सजा की डिमांड की है. कविता ने अपने ट्वीट में लिखा- 'इस लड़के को फांसी की सजा होनी चाहिए!!! इस जघन्य अपराध के लिए कोई और सजा नहीं है'. कविता ने इस पोस्ट के साथ एक ट्वीट को भी शेयर किया है जिसमें इस पूरी घटना के बारे में बताया गया है.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: ये वेब सीरीज देखकर Aftab ने की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

Shraddha Murder Case

कविता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस पोस्ट पर कई लोगों का सपोर्ट भी मिल रहा है. कविता के साथ इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने भी आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की है. बता दें कि कविता से पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने अपने ट्वीट में आफताब को राक्षस बताते हुए उसके लिए कड़ी सजा की मांग की थी.

ये भी पढ़ें- लिव-इन पार्टनर ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए, पढ़िए ऐसे ही दिल दहलाने वाले 5 केस

उन्होंने लिखा था कि- यह मामला कितना भयावह और दुखद है, इसके लिए कोई शब्द नहीं है. बेचारी लड़की के साथ भयानक विश्वासघात, जिसे वह प्यार करती थी और जिस पर वह भरोसा करती थी. उम्मीद है कि पुलिस तेजी से अपनी जांच पूरी करेगी और इस राक्षस को सख्त से सख्त सजा मिलेगी जिसका वह पूरी तरह से हकदार है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement