Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Chennai Flood में डूबा रजनीकांत का आलीशान बंगला, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

Chennai Flood के कई वीडियोज के बीच Rajinikanth के घर से बाहर से भी एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Latest News
Chennai Flood में डूबा रजनीकांत का आलीशान बंगला, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

Rajinikanth Chennai House Flood

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चक्रवाती तूफान मिचौंग तमिलनाडु में तबाही लेकर आया था. जिसकी वजह से चेन्नई (Chennai Flood) के साथ-साथ कई अन्य जिलों में भयानक बाढ़ के हालात हो गए हैं. सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भर गया है. ऐसे हालातों से VIP ईलाके भी नहीं बच पाए हैं. चेन्नई के रिहायशी एरिया में स्थित सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth Chennai House) का घर भी जलमग्न हो गया है. उनके घर के बाहर से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके आलीशान बंगला पानी में डूबा दिख रहा है.

रजनीकांत के बंगले के बाहर से किसी ने एक वीडियो बनाया है, जिसमें एक्टर के घर के आस-पास काफी पानी भरा दिखाई दे रहा है. इसके बाद वीडियो में एक्टर के बंगले का गेट दिख रहा है और यहां भी चारों तरफ पानी दिखाई दे रहा है. गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स एडियों तक भरे पानी में अपना काम करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. हालांकि, इस पर रजनीकांत की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. बता दें कि रजनीकांत का ये घर पोएस गार्डन स्थित है, जहां पर तूफान मिचौंग की वजह से बाढ़ के हालात हो गए हैं. यहां देखें वायरल हो रहा बाढ़ का ये भयंकर वीडियो- ये भी पढ़ें- Rajinikanth ने दिवाली पर किया बड़ा धमाका, लाल सलाम का टीजर हुआ रिलीज

रजनीकांत इन दिनों चेन्नई में नहीं हैं. वो अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म की 'थलाइवर 170' की शूटिंग के लिए तिरुनेलवेली पहुंचे हैं. ऐसे में उनके घर के बाहर से बाढ़ का वीडियो सामने आया है. रजनीकांत के पहले विशाल विष्णु, विशाल समेत कई साउथ स्टार्स के घर पर पानी भर गया है. कई स्टार्स अपने घर के अंदर फंस गए थे. बीते दिनों बाढ़ के हालातों के देखते हुए आमिर खान को भी रेस्क्यू किया गया था. तमिलनाडु के लोगों की ऐसी हालत बयां करते हुए कई वीडियोज और तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement