Advertisement

Animal की 'भाभी-2' की फैन फॉलोइंग में हुआ जबरदस्त इजाफा, चंद दिनों में करोड़ों लोगों ने लुटाया प्यार

Animal की एक्ट्रेस Tripti Dimri अपने बोल्ड सीन को लेकर चर्चा में रहीं. वहीं फिल्म के रिलीज होने के कुछ ही दिन बाद Instagram पर उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है.

Latest News
Animal की 'भाभी-2' की फैन फॉलोइंग में हुआ जबरदस्त इजाफा, चंद दिनों में करोड़ों लोगों ने लुटाया प्यार

Tripti Dimri 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म जमकर कमाई कर रही है और इंटरनेट पर भी इसकी काफी चर्चा है. फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के अलावा एक और एक्ट्रेस ने लाइमलाइट बटोरी है. वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) हैं, जिनका रणबीर कपूर के साथ इंटिमेट सीन काफी चर्चा में रहा. लोग फिल्म देखने के बाद तृप्ति की एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग (Tripti Dimri Instagram) में भी इजाफा देखने को मिला है. 

एनिमल के रिलीज के बाद बाद रश्मिका मंदाना नहीं बल्कि सभी जुबान पर तृप्ति डिमरी का नाम था. कम स्क्रीन टाइम के बावजूद तृप्ति ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. वहीं रणबीर संग उनके इंटीमेट सीन ने भी बवाल मचा दिया. वहीं पिछले कुछ दिनों से तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हुआ है. अब उनके 2.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. 

पिछले महीने तक तृप्ति के फॉलोअर्स की संख्या करीब 600,000 थी पर अब इसमें 320 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. उनके इंस्टा पर 2.7 फॉलोवर्स हो गए हैं. वहीं वो 602 लोगों को फॉलो करती हैं. हालांकि ये एक्ट्रेस की पहली फिल्म नहीं है. वो इससे पहले बुलबुल और कला में नजर आ चुकी हैं. 

insta

ये भी पढ़ें: एनिमल की 'भाभी-2' ने चाय पीकर बनाया ऐसा फिगर, जानें क्या है अनोखी डायट का मामला

6 साल पहले किया था डेब्यू

कॉमेडी फिल्म पोस्टर बॉयज से 2017 में तृप्ति ने डेब्यू किया था. इसके बाद वो 2018 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म लैला मजनू में नजर आईं. इसके अलावा 2020 में वो अन्विता दत्त की फिल्म बुलबुल और 2022 में कला में दिखीं. अब एनिमल में उनका सपोर्टिंग रोल चर्चा बटोर रहा है. वहीं एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: Animal में इस हसीना के साथ रणबीर कपूर के इंटिमेट सीन्स पर क्यों मच गया बवाल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement