Advertisement

3 शर्तें मान गए प्रोड्यूसर तो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में लौट आएंगी दया बेन

दिशा लंबे समय से शो से गायब रहीं लेकिन फैन्स उन्हें भूले नहीं यही वजह है कि शो मेकर्स भी लगातार दया बेन के किरदार की वापसी की कोशिशों में लगे रहे.

3 शर्तें मान गए प्रोड्यूसर तो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में लौट आएंगी दया बेन

Daya ben return in the show

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. हो सकता है कि जल्द Daya Ben यानी कि Disha Vakani शो में वापस गरबा करती नजर आएं. इसके लिए शो मेकर्स को कुछ शर्तें माननी होंगी. अगर वो इन शर्तों पर राजी हो जाते हैं तो यकीनन दया बेन शो में वापसी कर लेंगी.

Koimoi.com की खबर के मुताबिक अगर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स दया बेन की फीस बढ़ा देते हैं यानी कि एक एपिसोड के लिए उनकी फीस 1.5 लाख कर देते हैं और दिन में बस तीन घंटे शूटिंग करने की शर्त मान लेते हैं तो वे काम पर वापस लौट आएंगी. मीडिया में आई खबरों की मानें तो दिशा के पति मयूर शो मेकर्स के साथ नेगोशिएट कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि दिशा और उनके पति चाहते हैं कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर उनके बच्चे के लिए पर्सनल नर्सरी भी बनाई जाए और एक नेनी भी असाइन की जाए जो हमेशा बच्ची के साथ रहे.

दिशा लंबे समय से शो से गायब रहीं लेकिन फैन्स उन्हें भूले नहीं यही वजह है कि शो मेकर्स भी लगातार दया बेन के किरदार की वापसी की कोशिशों में लगे रहे. अब अगर सभी शर्तें मान ली जाती हैं तो जल्द जेठा जी और दया बेन की जोड़ी स्क्रीन पर होगी. जैसे दिशा शो के लिए खास थीं वैसे ही शो भी दिशा वकानी के एक्टिंग करियर में मील का पत्थर साबित हुआ है.

बता दें कि दिशा मैटरनिटी लीव पर गई थीं इसके बाद से उन्होंने कभी शो में वापसी नहीं की. इस बीच कई बार सुनने को मिला कि दिशा वापस लौट रही हैं लेकिन फैंस को निराशा ही हाथ लगी. अब उम्मीद है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो दिशा जल्द वापसी कर सकती है.

ये भी पढ़ें:

1- 19 सालों बाद बनेगी Hrithik Roshan- Kareena Kapoor की जोड़ी, जानें फिल्म से जुड़ी डिटेल्स

2- कोई था मेजर तो कोई कैडेट, फिल्मों में आने से पहले Indian Army में थे ये सितारे

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement