Advertisement

Arbaaz Khan से तलाक के बाद Malaika Arora ने वसूली थी मोटी एलिमनी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Malaika Arora और Arbaaz Khan के तलाक ने काफी सुर्खियां बटोरी. एक्ट्रेस को एलिमनी में मोटी रकम मिली थी, इस बात पर अब उन्होंने खुद चुप्पी तोड़ी है.

Latest News
Arbaaz Khan से तलाक के बाद Malaika Arora ने वसूली थी मोटी एलिमनी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Arbaaz Khan, Malaika Arora: अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा

Add DNA as a Preferred Source

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) अब साथ नहीं हैं. साल 2017 में कपल ने अपनी 19 साल लंबी शादी को खत्म कर दिया था. उस दौरान उनके तलाक (Malaika Arora Arbaaz Khan divorce) की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था. अब अरबाज खान ने दूसरी शादी कर ली है, तो वहीं मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने तलाक के बारे में बातचीत की और एलिमनी के पैसों को लेकर भी खुलकर बात की है.

मलाइका अरोड़ा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू अपनी शादी और तलाक को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 25 साल में शादी क्यों की. एक्ट्रेस ने कहा 'मैंने अपने परिवार के दबाव में आकर शादी नहीं की थी. मैं ऐसे परिवार में नहीं पली-बढ़ी जहां मुझे कहा गया हो कि इस उम्र के बाद तुम्हें शादी करनी है बल्कि मुझे मेरी फैमिली खुलकर एंजॉय करने देती है. जल्दी शादी करने का फैसला मेरा खुद का था.'

एक्ट्रेस ने बताया कि खबरें ऐसी भी थीं कि मलाइका बहुत महंगे आउटफिट अफोर्ड कर सकती हैं, क्योंकि उनको एलिमनी में काफी मोटी रकम मिली है. इस खबर को देखकर वो दंग रह गई थीं. उन्होंने आगे कहा 'आपके काम और नेटवर्क की कोई कीमत नहीं है, यह सब बर्बाद हो गया है क्योंकि कोई घटिया व्यक्ति कहता है कि मैं एलिमनी पर जी रही हूं.'


ये भी पढ़ें: क्या 2024 में Arjun Kapoor से शादी करेंगी Malaika Arora? एक्ट्रेस ने वैडिंग प्लान पर किया खुलासा


बता दें कि मलाइका और अरबाज 1998 में शादी कर ली थी. शादी के 19 सालों बाद 2017 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था. तब तक उनका एक बेटा अरहान खान भी था. दोनों ने लाइफ में भले ही मूव ऑन कर लिया है लेकिन अपने बेटे की परवरिश एक साथ मिलकर करते हैं. अरबाज ने शूरा खान से शादी कर ली है पर मलाइका के फैंस उनके और अर्जुन की शादी का इंताजर कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: बेहद हैंडसम हो गए हैं Malaika Arora और Arbaaz Khan के बेटे Arhaan


देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement