Advertisement

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4: 50 करोड़ से कुछ इंच दूर है Ayushmann Khurrana की फिल्म, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2(Dream Girl 2) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान फिल्म 50 करोड़ के कलेक्शन से महज कुछ इंच दूर रह गई है.

Latest News
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4: 50 करोड़ से कुछ इंच दूर है Ayushmann Khurrana की फिल्म, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

Dream Girl 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2(Dream Girl 2) बॉक्स ऑफिस पर 25 अगस्त को रिलीज हो गई है. फिल्म गदर 2(Gadar 2) और ओएमजी 2(OMG 2) के बेहतरीन प्रदर्शन के बीच रिलीज की गई है. हालांकि दो बड़े स्टार्स की फिल्मों के बीच आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. ड्रीम गर्ल 2 ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी. वहीं, रिलीज को चार दिन बीत चुके हैं तो आइये जानते हैं आयुष्मान खुराना की फिल्म ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है. 

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने अपने पहले दिन 10.69 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो कि काफी शानदार रहा था. ड्रीम गर्ल 2 आयुष्मान की पहली सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. वहीं दूसरे और तीसरे दिन ड्रीम गर्ल 2 की कमाई में उछाल आया था, जिसके बाद फिल्म ने अपने तीन दिनों में कुल 40.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था.

ये भी पढ़ें- Dream Girl 2 Box Office Collection Day 2: पूजा बन आयुष्मान खुराना ने बजाई दर्शकों के दिलों की घंटी, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

50 करोड़ से कुछ इंच दूर ड्रीम गर्ल 2

वहीं फिल्म की कमाई में चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. ड्रीम गर्ल 2 ने अपने चौथे दिन रिपोर्ट्स के मुताबिक 4.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, अभी तक फिल्म ने कुल 45.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस प्रकार फिल्म 50 करोड़ का कारोबार करने से महज कुछ इंच भर दूर है. वहीं, फिल्म के मेकर्स को इसकी कमाई में बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Bollywood को बचाने के लिए Eid पर पूजा करवाएंगे Ayushmann Khurrana, साथ देगें ये 11 मशहूर सेलेब्रिटीज

रक्षाबंधन पर फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद

इसके साथ ही बीच में रक्षाबंधन का त्योहार भी आ रहा है. जिससे फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद है. वहीं, ड्रीम गर्ल 2 इससे जल्द ही अपना 50 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी.

इन कलाकारों ने फिल्म में दर्शकों को जमकर हंसाया

आपको बता दें कि ड्रीम गर्ल 2 आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल का सीक्वल है. इस फिल्म में एक्टर के नुसरत भरूचा थी. वहीं, ड्रीम गर्ल 2 में इस बार आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आई हैं. फिल्म में परेश रावल, विजय राज, अन्नू कपूर और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म में बेहतरीन कॉमेडी का तड़का लगाया है और दर्शकों का दिल जीत लिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement