Advertisement

Fighter Teaser: दीपिका पादुकोण के फैंस को अचानक मिला ऐसा सरप्राइज, वीडियो देखकर खुशी से उछल पड़ेंगे

Hrithik Roshan और Deepika Padukone की फिल्म Fighter के Teaser का इंतजार अब खत्म हो चुका है. सामने आया वीडियो आपकी एक्साइटमेंट बढ़ा देगा.

Latest News
Fighter Teaser: दीपिका पादुकोण के फैंस को अचानक मिला ऐसा सरप्राइज, वीडियो देखकर खुशी से उछल पड़ेंगे

Hrithik Roshan, Deepika Padukone Film Fighter Teaser

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाए हैं. किसी की शूटिंग चल रही है तो कोई रिलीज के लिए तैयार है. इन सबके बीच हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर फिल्म 'फाइटर' (Film Fighter) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म के टीजर (Fighter Teaser) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. फिल्म से ऋतिक और दीपिका का धमाकेदार फर्स्ट लुक तो रिलीज हो गया था लेकिन अब इसका नया वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है.

हाल ही में 'फाइटर' के मेकर्स ने फिल्म के टीजर से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एक मिशन के दौरान दो लोगों के बीच फोन पर हो रही बातचीत सुनाई दे रही है. वीडियो में एक शख्स मिशन पर निकले फाइटर्स से पूछ रहा है कि 'टारगेट दिखा या नहीं'. इसके बाद दूसरी तरफ से दीपिका की आवाज आती है और वो कहती हैं कि उन्हें टारगेट साफ दिख रहा है और बस अगले इंस्ट्रक्शन का इंतजार है. इस वीडियो के जरिए ऐलान किया गया है कि 'फाइटर' का टीजर कल यानी 8 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा और इसकी रिलीज का टाइम 11 बजे होगा. यहां देखें टीजर अनाउंसमेंट का ये शानदार तरीका- ये भी पढ़ें- Academy Museum Gala 2023 में पहुंची Deepika Padukone, ब्लू गाउन में बिखेरे जलवे

बता दें कि 'फाइटर' के जरिए दीपिका और ऋतिक रोशन पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. दोनों ही इस मूवी में जमकर एक्शन सीन्स करेंगे और स्टाइल में भी एक-दूसरे को टक्कर देंगे. फिल्म में अनिल कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे और उनका भी फर्स्ट लुक वायरल हो चुका है. बता दें कि ये फिल्म अगले साल 2024 में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को रिलीज होगी. टीजर के कुछ दिनों बाद इसका ट्रेलर भी रिलीज हो जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement