Advertisement

Chandu Champion Box Office Collection: पहले दिन सुस्त पड़ी कार्तिक आर्यन की फिल्म, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) ने अपने ओपनिंग डे पर काफी कम कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक शुक्रवार को कम रही है.

Latest News
Chandu Champion Box Office Collection: पहले दिन सुस्त पड़ी कार्तिक आर्यन की फिल्म, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

Chandu Champion

Add DNA as a Preferred Source

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है. फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो कि भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है. फिल्म चंदू चैंपियन को क्रिटिक्स और दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. वहीं, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं इस बारे में.

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन का पहले दिन का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चंदू चैंपियन ने अपने ओपनिंग डे पर 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े अभी आने बाकी हैं. वहीं, मेकर्स ने ओपनिंग डे के लिए फिल्म का टिकट प्राइस महज 150 रुपये कर दिया था. इन सभी के अलावा वीकेंड पर कार्तिक आर्यन की फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की पूरी उम्मीद की जा रही है.


यह भी पढ़ें- कभी EMI पर जीता था Kartik Aaryan का परिवार, एक्टर बोले 'उधार लेकर होता था गुजारा'


कार्तिक की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बनी चंदू चैंपियन

आपको बता दें कि चंदू चैंपियन कार्तिक आर्यन की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म है. इससे पहले कम ओपनिंग वाली फिल्म उनकी शहजादा थी. फिल्म शहजादा ने अपने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, अच्छे रिव्यू के बाद लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म का कलेक्शन शानदार रहेगा, लेकिन इस फिल्म के कलेक्शन ने काफी निराश किया है. वहीं, सिनेमाघरों में लगी फिल्म मुंज्या को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, तो चंदू चैंपियन की कमाई पर उससे भी काफी फर्क पड़ा है.


यह भी पढ़ें- Chandu Champion Review: चंदू चैंपियन बन छाए Kartik Aaryan,दे डाली करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस


फिल्म के लिए कार्तिक ने घटाया वजन

कार्तिक आर्यन को लेकर बात करें, तो उन्होंने चंदू चैंपियन के लिए कड़ी मेहनत की थी. इस फिल्म के लिए उन्होंने पूरे दो साल तक अपने फिजिक पर काम किया और साथ ही उन्होंने अपनी डाइट में भी बदलाव किया. एक्टर ने चंदू चैंपियन की तैयारी के लिए शुगर छोड़ दी थी. इसके अलावा उन्होंने अपना पूरा शेड्यूल भी बदल लिया था. एक्टर ने बताया था कि वह खाने के बहुत शौकीन हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने चीनी छोड़ दी थी और वजन भी काफी कम किया था. 

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विजय राज, श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव, सोनाली कुलकर्णी समेत कई कलाकार नजर आए हैं.वहीं, ये पहली बार है जब कार्तिक आर्यन कबीर खान की किसी फिल्म में नजर आए हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement